1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने गोरखपुर मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव महादेव से जगत के कल्याण की कामना की

सीएम योगी ने गोरखपुर मानसरोवर मंदिर में किया रुद्राभिषेक, देवाधिदेव महादेव से जगत के कल्याण की कामना की

श्रावण मास (Shravan Month) के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जगत कल्याण की कामना के लिए गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर (Mansarovar Temple) में विधि-विधान से रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) व हवन किया। पूजन के दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  ने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण की कामना की है।

By santosh singh 
Updated Date

गोरखपुर। श्रावण मास (Shravan Month) के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ (CM Yogi Adityanath) ने जगत कल्याण की कामना के लिए गोरखपुर के मानसरोवर मंदिर (Mansarovar Temple) में विधि-विधान से रुद्राभिषेक (Rudrabhishek) व हवन किया। पूजन के दौरान सीएम योगी (CM Yogi)  ने देवाधिदेव महादेव से चराचर जगत के कल्याण की कामना की है।

पढ़ें :- पूर्व बंगाल सीएम ममता बनर्जी राजनीति से कब लेंगी संन्यास? फेसबुक लाइव में बताया पूरा प्लान

पढ़ें :- एक राष्ट्र, एक चुनाव पर चिदंबरम का कड़ा विरोध, बताया ‘असंवैधानिक’

सीएम योगी (CM Yogi) अपने एक्स पोस्ट पर वीडियो शेयर कर लिखा कि भगवान भोलेनाथ को अति प्रिय श्रावण मास के तृतीय सोमवार के पावन अवसर पर आज गोरखपुर स्थित मानसरोवर मंदिर में विधि-विधान से रुद्राभिषेक कर सभी भक्तों, श्रद्धालुओं एवं चराचर जगत के कल्याण की प्रार्थना की। हर हर महादेव!

प्रदेश के हर नागरिक की सेवा व उनकी सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता : सीएम योगी

जन-जन की सुरक्षा, समृद्धि एवं खुशहाली की भावना के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ ने सोमवार को गोरखपुर मंदिर परिसर में आयोजित ‘जनता दर्शन’ कार्यक्रम में विभिन्न जनपदों से आए लोगों की समस्याएं सुनीं। इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु निर्देशित किया। इस दौरान सीएम योगी ने कहा कि प्रदेश के हर नागरिक की सेवा एवं उनकी सुरक्षा सरकार की शीर्ष प्राथमिकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...