1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी

सीएम योगी ने मियांपुर को बनाया रविन्द्र नगर,थारू जनजाति को नई सौगात दी

एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर, अब ये मियांपुर नहीं रहेगा। इस बस्ती का नाम रविन्द्रनगर होगा। यह उद्बोधन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में मियांपुर में आयोजित भौमिक अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया। योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए मियांपुर गांव का नाम बदलने का ऐलान किया।

By संतोष सिंह 
Updated Date

 

पढ़ें :- योगी सरकार ने 12 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई जिलों में दी नई तैनाती, देखें पूरी लिस्ट

लखीमपुर खीरी। एक भी मियां नहीं, लेकिन नाम मियांपुर, अब ये मियांपुर नहीं रहेगा। इस बस्ती का नाम रविन्द्रनगर होगा। यह उद्बोधन यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखीमपुर खीरी की मोहम्मदी विधानसभा क्षेत्र में मियांपुर में आयोजित भौमिक अधिकार पत्र वितरण कार्यक्रम के दौरान दिया। योगी आदित्यनाथ ने मंच से जनता को सम्बोधित करते हुए मियांपुर गांव का नाम बदलने का ऐलान किया।

पढ़ें :- यूपी में 1671 ड्राइवर बिना बस चलाए उठा रहे वेतन, अखिलेश यादव ने कसा तंज,बोले- ‘योगी जी बुलडोज़र चलवाने का नाटक मत कीजिएगा…’

सीएम ने आज जिले में चंदनचौकी के बाद मोहम्मदी के मियांपुर में 331 बांग्लादेशी हिंदू परिवारों को जमीन का मालिकाना हक सौंपा है। इसके पहले जनपद की पलिया तहसील के चंदन चौकी पहुंचे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि हमारी परंपरा और शास्त्र स्पष्ट रूप से कहते हैं — “प्रजासुखे सुखं राज्ञः, प्रजानां च हिते हितम्”। अर्थात सच्चा शासन वही है, जहां प्रजा सुखी हो और जनता का कल्याण ही शासन का वास्तविक उद्देश्य हो। सीएम ने कहा कि शासन की खुशी किसी व्यक्तिगत अभिलाषा की पूर्ति में नहीं, बल्कि जनता जनार्दन की खुशी में निहित होती है। जब जनता खुश और सुरक्षित होती है, तभी शासन सफल माना जाता है। मुख्यमंत्री ने जोर देते हुए कहा कि शासन का वास्तविक कल्याण भी तभी संभव है, जब वह पूरी निष्ठा के साथ जनता के हित और कल्याण के लिए कार्य करे। जिले की पलिया तहसील के अंतर्गत चंदनचौकी क्षेत्र में स्थित थारु जनजाति के परिवारों को भौमिक अधिकार पट्टों के आवंटन कार्यक्रम में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि ये एक आयोजन मात्र नही बल्कि अधिकार के साथ साथ साथ आत्मसम्मान और आत्मनिर्भरता की गारंटी भी है।

सीएम योगी आदित्यनाथ ने चंदनचौकी में 314 परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए थारू जनजाति को नई सौगात दी है। साथ ही 4 हजार परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र देकर मालिकाना हक सौंपा। इसके बाद सीएम का हेलीकॉप्टर जनपद की मोहम्मदी विधानसभा के अंतर्गत मियांपुर गांव के लिए रवाना हो गया जहां पहुचकर सीएम बांग्लादेश से विस्थापित 331 हिन्दू परिवारों को भौमिक अधिकार पत्र वितरित करेंगे।कार्यक्रम के दौरान पलिया विधायक रोमी साहनी ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री को भगवान और परमात्मा बताते हुए तमाम मांगे कर डालीं। रोमी साहनी बोले महाराज जी आपके अलावा मेरा कौन है। विधायक ने पलिया में रोडवेज बस स्टैंड और स्टेडियम की मांग भी की।

रिपोर्ट: शुभम शक्ति धर त्रिपाठी,लखीमपुर खीरी

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...