1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज CM योगी देंगे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्ति पत्र, इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर

क्रिकेटर रिंकू सिंह को आज CM योगी देंगे रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर नियुक्ति पत्र, इन खिलाड़ियों को भी मिलेगा अपॉइंटमेंट लेटर

Rinku Singh's Government Job : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यूपी की योगी सरकार उन्हें एक अहम सरकारी पद सौंपने जा रही है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। इसके लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Rinku Singh’s Government Job : भारतीय क्रिकेट टीम के स्टार खिलाड़ी रिंकू सिंह अब नई भूमिका में नजर आने वाले हैं। यूपी की योगी सरकार उन्हें एक अहम सरकारी पद सौंपने जा रही है। दरअसल, सीएम योगी आदित्यनाथ मंगलवार को रिंकू सिंह को रीजनल स्पोर्ट्स ऑफिसर का नियुक्ति पत्र देने वाले हैं। इसके लिए लखनऊ में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाना है।

पढ़ें :- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य, बोले-समाजवादी पार्टी जनता की सुरक्षा के लिए खतरा, ये 2027 में हो जाएगी समाप्त

जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मंगलवार को लखनऊ में आयोजित समारोह में कुल 14 खिलाड़ियों को प्रशासनिक सेवाओं के लिए नियुक्ति पत्र देंगे। जिनमें क्रिकेट, हॉकी, एथलेटिक्स और पैरालिंपिक जैसे विभिन्न खेलों से जुड़े खिलाड़ी शामिल हैं। इन खिलाड़ियों ने अपने-अपने क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन के जरिये प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। रिंकू सिंह के अलावा, हॉकी में प्रदेश का नाम रोशन करने वाले राजकुमार पाल को उत्तर प्रदेश पुलिस में डिप्टी एसपी बनाया जाएगा।

पेरिस पैरालिंपिक में गोल्ड मेडल जीतने वाले प्रवीण कुमार को डिप्टी एसपी के पद पर नियुक्ति मिलेगी। वहीं, पैरालिंपिक में रजत पदक जीतने वाले अजीत सिंह जिला पंचायत राज अधिकारी बनने जा रहे हैं। 200 मीटर रेस में ब्रॉन्ज मेडल जीतने वाली सिमरन को भी इसी विभाग में जिम्मेदारी मिलने वाली है। 100 और 200 मीटर दौड़ में सिल्वर मेडल जीतने वाली प्रतिपाल को खंड विकास अधिकारी (बीडीओ) नियुक्त किए जाएगा।

इस कार्यक्रम में राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर मेडल जीतने वाले 9 खिलाड़ियों को लक्ष्मण और रानी लक्ष्मीबाई अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा।

पढ़ें :- सीएम योगी ने सैनिकों को दिया आश्वासन, बोले- आप बेफिक्र होकर देशसेवा कीजिए, आपके परिवार की सुरक्षा हमारी जिम्मेदारी
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...