1. हिन्दी समाचार
  2. यात्रा
  3.  Coconut Island Tour : भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कोकोनट आइलैंड की करें सैर, नीला समुंदर बनाते हैं इसे परफेक्ट डेस्टिनेशन

 Coconut Island Tour : भागदौड़ और शोर-शराबे से दूर कोकोनट आइलैंड की करें सैर, नीला समुंदर बनाते हैं इसे परफेक्ट डेस्टिनेशन

. शहर में रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून भरे कुछ पल  बिताने के लिए  कोकोनट आइलैंड की सैर सबसे  परफेक्ट डेस्टिनेशन होगी।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Coconut Island Tour :  शहर में रोजमर्रा की भागदौड़ से दूर सुकून भरे कुछ पल  बिताने के लिए  कोकोनट आइलैंड की सैर सबसे  परफेक्ट डेस्टिनेशन होगी। नीले पानी, सफेद रेत और नारियल के पेड़ों से घिरा यह जगह आपको पूरी तरह से रिलैक्स करने का मौका देती है। यहां की शांति और प्राकृतिक सुंदरता हर तरह के ट्रैवलर्स को अपना दीवाना बना देती है।

पढ़ें :- Offbeat Destinations : ऑफबीट डेस्टिनेशन घूमने लिए हैं बिल्कुल परफेक्ट, जानें कैसे करें विजिट

कोकोनट आइलैंड कहां है?
असल में भारत का कोकोनट आइलैंड लक्षद्वीप है। इसे ‘कोकोनट आइलैंड’ इसलिए कहा जाता है क्योंकि यहां के हर द्वीप पर नारियल के पेड़ पाए जाते हैं।  आपको जानकर हैरानी होगी कि इतिहास में इसे पहले लक्कादीव-मिनिकॉय-अमीनी द्वीप  (Lakshadweep-Minicoy-Aminidivi Islands) कहा जाता था, लेकिन 1973 में इसका नाम बदलकर लक्षद्वीप रख दिया गया। लक्षद्वीप का मतलब है एक लाख द्वीप, और सच में यहां के सुंदर छोटे-बड़े द्वीप इस नाम को पूरी तरह सही साबित करते हैं।

लक्षद्वीप, भारत का सबसे छोटा केंद्र शासित प्रदेश है, जो अरब सागर में 36 प्रवाल द्वीपों (कोरल आइलैंड्स) का एक समूह है, जिसमें से केवल 10 पर आबादी है और राजधानी कवरत्ती है।

बसे हुए द्वीप: अगाती, अमिनी, बिट्रा, चेतलेत, कदमत, कल्पनी, कवरत्ती, किलतन, अंद्रोत और मिनीकॉय (Minicoy)।

एडवेंचर के शौकीन लोग यहां स्कूबा डाइविंग (Scuba Diving), स्नॉर्कलिंग, कयाकिंग और लाइटहाउस विजिट का भी मजा ले सकते हैं। लक्षद्वीप की प्राकृतिक सुंदरता, स्थानीय संस्कृति और नारियल की खुशबू आपके ट्रिप को और भी खास बना देगी।

पढ़ें :-  Travel documents : भारतीय पासपोर्ट होल्डर के लिए खुशखबरी, जापानी वैलिड वीजा से इन देशों में भी घूम सकेंगे आप

नवंबर से मार्च तक का समय यहाँ घूमने के लिए सबसे अच्छा होता है, जब मौसम हल्का और सुखद रहता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...