1. हिन्दी समाचार
  2. ख़बरें जरा हटके
  3. बगैर पानी सिर्फ हवा से बन जाएगी कॉफी, जानिए आखिर कैसे होगा ये कारनामा?

बगैर पानी सिर्फ हवा से बन जाएगी कॉफी, जानिए आखिर कैसे होगा ये कारनामा?

कॉफी (Coffee) पीना बहुत लोग पसंद करते हैं। कॉफी स्वाद और साथ भी सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। कॉफी में कैफीन मिलता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसके अलावा इससे वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। कॉफी (Coffee) पीना बहुत लोग पसंद करते हैं। कॉफी स्वाद और साथ भी सेहत के लिए भी फायदेमंद मानी जाती है। कॉफी में कैफीन मिलता है, जो शरीर को एनर्जी देने में मदद करता है। इसके अलावा इससे वजन को कम करने में भी मदद मिलती है।

पढ़ें :- अंकिता भंडारी के मां-बाप को हिरासत में लेने पर राहुल गांधी भड़के, बोले- पीड़ितों की आवाज़ दबाना इस सरकार की पहचान

अब आपको साफ पानी पीने या कॉफी के लिए नल खोलने या बोतल नहीं खरीदनी पड़ेगी। एक ऐसी मशीन बनाई गई है, जो सीधे हवा से पानी बना देगी। इस मशीन का नाम कारा पॉड (Kara Pod)  है।

यह एक छोटी मशीन है, जो हवा को अंदर खींचकर उसे शुद्ध पीने वाले पानी में बदल देती है। यह मशीन हर दिन लगभग 4 लीटर पानी अपने आप बनाती है। इस लगाने के लिए किसी खास पाइपलाइक की जरूरत नहीं होती है। सिर्फ प्लग इन करिए और काम शुरू हो जाएगा।

कारा पॉड (Kara Pod) एक ‘एटमोस्फियरिक वाटर जनरेटर’ (Atmospheric Water Generator) है। हवा में मौजूद नमी से पानी बनाता है। इस मशीन से आपका हर साल 1.2 लाख रुपये बच सकता है। इसमें दो नोजल हैं, एक शुद्ध पानी के लिए और दूसरा कॉफी के लिए। इस मशीन की कीमत 41 हजार रुपये है। इस मशीन का इस्तेमाल पीने के पानी या कॉफी बनाने के लिए किया जा सकता है।

पढ़ें :- चाईबासा में गाड़ी दिलाने के नाम पर 34 लाख की ठगी, शंकराचार्य मोटर्स के मैनेजर और दो सेल्स कर्मियों पर केस दर्ज
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...