1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामला: मेरठ से जुड़ रहे तार, फिरौती की रकम से खरीदे जेवर

कॉमेडियन सुनील पाल अपहरण मामला: मेरठ से जुड़ रहे तार, फिरौती की रकम से खरीदे जेवर

मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का बीते दिनों अपहरण हुआ था। अब इस अपरणकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लग रहे हैं। अपहरण का तार मेरठ से जुड़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल, सुनील पाल का अपहरण करने वालों ने उनके नाम से मेरठ में ज्वेलरी खरीदी थी और उनसे ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई थी।

By शिव मौर्या 
Updated Date

मेरठ। मशहूर कॉमेडियन सुनील पाल का बीते दिनों अपहरण हुआ था। अब इस अपरणकांड में पुलिस को कई अहम सुराग हाथ लग रहे हैं। अपहरण का तार मेरठ से जुड़ता हुआ दिख रहा है। दरअसल, सुनील पाल का अपहरण करने वालों ने उनके नाम से मेरठ में ज्वेलरी खरीदी थी और उनसे ऑनलाइन रकम ट्रांसफर कराई थी। अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिला है, जिसके आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

पढ़ें :- आकाश आनंद, बोले-योगी सरकार ने पिछले 10 साल में आपके टैक्स के 7 हजार करोड़ रुपये से अपनी नाकामियां छुपाईं, सपा-कांग्रेस पर हुए फायर

बताया जा रहा है कि, अपहरणकर्ताओं ने सुनील पाल की आखों पर पट्टी बांधकर उनको एक घर में रखे थे। उसने करीब 8 लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कराए थे। आरोपियों ने इस रकम आभूषण खरीदे थे। ज्वेलर्स के बैंक खातों में उनके अकाउंट से रकम हस्तांतरित की गई थी। रकम मिलने के बाद आरोपियों ने उन्हें छोड़ दिया था।

सुनील पाल की पत्नी ने पति की गुमशुदगी की रिपोर्ट मुंबई में दर्ज कराईं थीं। अब इस मामले में नया इनपुट यह है कि मेरठ के ज्वेलरी विक्रेता का अकाउंट फ्रीज कर दिया गया है।अपहरणकर्ताओं ने मेरठ सदर थाना क्षेत्र स्थित एक ज्वेलर्स से करीब चार लाख रुपए के आभूषण खरीदे थे। साथ ही एक दूसरे सर्राफा व्यापारी की दुकान से करीब 2.25 लाख रुपए के आभूषण खरीदे गए थे। सबसे अहम बात है कि, सुनील पाल के मोबाइल से ही ऑनलाइन रकम ज्वेलर्स के खाते में ट्रांसफर हुई थी।

इन दोनों जगह से आभूषण खरीदने वालों ने सुनील पाल के नाम से आभूषण के बिल लिए थे। अब पुलिस को सीसीटीवी फुटेज के साथ ही कई अन्य अहम इनपुट मिले हैं,​ जिसके आधार पर वो अपहरणकर्ताओं की तलाश तेज कर दिए हैं।

पढ़ें :- कोलंबिया में 7.4 तीव्रता के भूकंप से हिली धरती, कई इलाकों में महसूस हुए तेज झटके, जानें कहां था केंद्र?
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...