1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. Commerce Ministry Recruitment 2024: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में इन पदों पर निकली नौकरी, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

Commerce Ministry Recruitment 2024: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में इन पदों पर निकली नौकरी, कैंडिडेट्स आज ही करें अप्लाई

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन मौका है. यदि आप इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट commerce.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

Commerce Ministry Recruitment 2024: कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में नौकरी (Sarkari Naukri) पाने की चाह रखने वालों के लिए बेहतरीन मौका है. यदि आप इन पदों से संबंधित योग्यता रखते हैं, तो ऑफिशियल वेबसाइट commerce.gov.in के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं. इस भर्ती के तहत अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) के पदों पर बहाली की जाने वाली है.

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री के इन पदों के लिए आवेदन प्रक्रिया आरम्भ हो गई है, जो अभी तक इन पदों के लिए आवेदन नहीं किए हैं, वे तुरंत कर दें. मंत्रालय के इस भर्ती के तहत कुल 21 पदों पर बहाली की जाने वाली है. यदि आप भी भारत सरकार के कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्ट्री में काम करने के इच्छुक हैं, तो 31 मई तक या उससे पहले आवेदन कर सकते हैं.

पदों का विवरण

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंंत्रालय में अपर डिवीजन क्लर्क के 21 पदों पर भर्तियां की जाएगी. यदि आप इन पदों के लिए आवेदन करने की सोच रहे हैं, तो नीचे दिए गए नोटिफिकेशन को ध्यान से पढ़ें.

वेतनमान

जिस किसी भी केंडिडेट का चयन इन पदों के लिए होता है, उन्हें सैलरी मैट्रिक्स में लेवल- 04 के तहत 25500 रुपये से 81000 रुपये मंथली सैलरी दी जाएगी.

आयु सीमा

जो भी केंडिडेट इन पदों के लिए आवेदन कर रहे हैं, उनकी आयुसीमा अंतिम तिथि तक 56 वर्ष से ज्यादा नहीं होनी चाहिए.

पढ़ें :- क्या UGC के नए नियमों पर सरकार लेगी यू-टर्न? केंद्र ने सुप्रीम कोर्ट में दिया बड़ा अपडेट

ऐसे करें आवेदन

ऑफिशियल नोटिफिकेशन के मुताबिक, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्रालय के इन पदों पर आवेदन करने के योग्य केंडिडेट प्रासंगिक डॉक्यूमेंट्स के साथ निर्धारित फॉर्मेट में आवेदन फॉर्म को विदेश व्यापार के जोनल एडिशनल डायरेक्टर जनरल कार्यालय, कॉमर्स विभाग, कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मंत्रालय, शास्त्री भवन एनेक्सी, नंबर 26, हेडोज़ रोड, नुंगमबक्कम, चेन्नई-600006 को भेजना होगा.

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...