1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP के डीजी हेल्थ की PM मोदी से लेकर CM योगी तक हुई शिकायत, ट्रांसफर पोस्टिंग के साथ ही लगे कई गंभीर आरोप

UP के डीजी हेल्थ की PM मोदी से लेकर CM योगी तक हुई शिकायत, ट्रांसफर पोस्टिंग के साथ ही लगे कई गंभीर आरोप

शिकायतकर्ता का आरोप है कि, महानिदेशक ने करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार के जरिए एकत्र किए हैं। डॉक्टरों से लेकर नर्सों की ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लिए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि, इस मामले की जांच कराई जाए और इन पर कार्रवाई की जाए। आरोप है कि, ऐसे अफसर सरकार विरोधी तरीके से काम कर रहे हैं।

By टीम पर्दाफाश 
Updated Date

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ. पवन कुमार पर कई गंभीर आरोप लगे हैं। इनकी शिकायत प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री से हुई है। ट्रांसफर-पोस्टिंग के साथ ही, कार्यालय में गलत गतिविधियां करने के भी आरोप लगे हैं। शिकायतकर्ता ने गोपनीय जांच कराने की मांग की है। उनका कहना है कि, इन्होंने विभाग में जमकर भ्रष्टाचार कर अकूत संपत्ति भी कमाई है। पर्दाफाश के हाथ शिकायत का पत्र लगा है, जिसमें कई गंभीर आरोपों का उल्लेख है।

पढ़ें :- 69,000 Teacher Recruitment Case : सुप्रीम कोर्ट में आज भी लंबी चली सुनवाई, कल भी जारी रहेगी बहस

शिकायतकर्ता का आरोप है कि, स्वास्थ्य विभाग के महानिदेशक डॉ पवन कुमार अरुण ने ट्रांसफर-पोस्टिंग के दौरान खूब खेल किया। इनके स्टेनो और ओएसडी ने मिलकर पूरी सूची तैयार की। कोई भी स्थानांतरण बिना पैसे के नहीं किया गया। शिकायतकर्ता का आरोप है कि, महानिदेशक के पास दो स्टाफ आफिसर तैनात होने के बाद भी महिला कर्मचारियों को देर तक रोकते हैं। इसके साथ ही, उनके कमरे से कई गलत चीजें बरामद होने का भी दावा किया गया है।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि, महानिदेशक ने करोड़ों रुपये भ्रष्टाचार के जरिए एकत्र किए हैं। डॉक्टरों से लेकर नर्सों की ट्रांसफर पोस्टिंग में पैसे लिए गए हैं। शिकायतकर्ता का कहना है कि, इस मामले की जांच कराई जाए और इन पर कार्रवाई की जाए। आरोप है कि, ऐसे अफसर सरकार विरोधी तरीके से काम कर रहे हैं। बता दें कि, शिकायत का ये पत्र सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। अब पूरे स्वास्थ्य महकमे के साथ ही, राजनीतिक गलियारों में भी इसकी खूब चर्चा हो रही है। पर्दाफाश टीम जब इन सनसनीखेज आरोपों पर प्र​तिक्रिया जानने की कोशिश की तो उनसे संपर्क नहीं हो पाया।

 

 

पढ़ें :- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ विपक्ष ने खोला मोर्चा, सर्वदलीय बैठक बुलाने की मांग पर अड़े, इस पर हो खुलकर चर्चा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...