1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- ‘खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’

अमेरिकी वित्त मंत्री के बयान पर कांग्रेस मोदी सरकार पर फायर, बोली- ‘खुद को 56 इंच का सीना वाला नेता हो गया है कायर और समझौतावादी ’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने शनिवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessant)  के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए मोदी सरकार (Modi Government) पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। उन पर ‘कायर और समझौतावादी’ (Cowardly and Compromising) होने का गंभीर आरोप लगाया है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

नई दिल्ली। कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश (Congress General Secretary Jairam Ramesh) ने शनिवार को अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessant)  के एक हालिया बयान का हवाला देते हुए मोदी सरकार (Modi Government) पर अपने हमले तेज कर दिए हैं। उन पर ‘कायर और समझौतावादी’ (Cowardly and Compromising) होने का गंभीर आरोप लगाया है।

पढ़ें :- ‘हम भारत को इतना बड़ा बाजार नहीं बनने देंगे कि वो हमें हरा दे...’ ट्रेड डील पर US के डिप्टी सेक्रेटरी की विवादित टिप्पणी

पार्टी महासचिव जयराम रमेश (General Secretary Jairam Ramesh) ने अमेरिकी वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट (US Treasury Secretary Scott Bessant) के तरफ से ‘फॉक्स न्यूज’ (Fox News) को दिए साक्षात्कार की एक वीडियो क्लिप साझा की, जिसमें उन्होंने कहा है कि अमेरिका के कहने पर भारत ने रूस से तेल खरीदना बंद कर दिया था, लेकिन दुनिया भर में तेल की उपलब्धता की कमी के कारण भारत को फिलहाल के लिए रूस से ‘तेल खरीदने की अनुमति’ दे दी गई है।

रमेश ने ‘एक्स’ पर पोस्ट किया, अमेरिकी वित्त मंत्री (US Treasury Secretary) ने मोदी सरकार (Modi Government) को राष्ट्रपति ट्रंप के आदेशों का ईमानदारी से पालन करने का प्रमाण पत्र दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि जो नेता खुद को ‘56 इंच के सीने’ वाला बताता है, वह कितना कायर और समझौता-परस्त हो चुका है, इसके बारे में क्या कुछ और कहने की जरूरत है?

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...