1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा वार, बोली-चूल्हा बुझा, उम्मीदें टूटीं, भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ ने महिलाओं को वापस चूल्हे और धुएं में धकेला

कांग्रेस का मोदी सरकार पर बड़ा वार, बोली-चूल्हा बुझा, उम्मीदें टूटीं, भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ ने महिलाओं को वापस चूल्हे और धुएं में धकेला

देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा सरकार (BJP Government) "अच्छे दिनों" का मजाक उड़ाते हुए कहा कि "उज्ज्वला योजना (Ujjwala Scheme) का अंधेरा घर-घर पहुंच गया है। बता दें कि उज्ज्वला लाभार्थी अब चूल्हे पर खाना बना रही हैं क्योंकि रिफिल महंगा या उपलब्ध नहीं। कई उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं मजबूरन पारंपरिक चूल्हे (लकड़ी,उपले,कोयला) पर लौट रही हैं।

By संतोष सिंह 
Updated Date

लखनऊ। देश की मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस भाजपा सरकार (BJP Government) “अच्छे दिनों” का मजाक उड़ाते हुए कहा कि “उज्ज्वला योजना (Ujjwala Scheme) का अंधेरा घर-घर पहुंच गया है। बता दें कि उज्ज्वला लाभार्थी अब चूल्हे पर खाना बना रही हैं क्योंकि रिफिल महंगा या उपलब्ध नहीं। कई उज्ज्वला लाभार्थी महिलाएं मजबूरन पारंपरिक चूल्हे (लकड़ी,उपले,कोयला) पर लौट रही हैं। इससे धुएं से स्वास्थ्य जोखिम (श्वास रोग, आंखों की समस्या) फिर बढ़ रहा है।

पढ़ें :- 'निर्वाचन आयोग को 'G2' से परमिशन मिल गयी...' कांग्रेस ने चुनाव की घोषणा से पहले ECI पर कसा तंज

उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी ने अ​पने अधिकारिक एक्स पर वीडियो कर लिखा कि चूल्हा बुझा, उम्मीदें टूटीं: भाजपा के ‘अच्छे दिनों’ ने महिलाओं को वापस चूल्हे और धुएं में धकेला। पार्टी ने लिखा कि प्रधानमंत्री जी की ‘उज्ज्वला’ योजना (Ujjwala Scheme) का अंधेरा अब घर-घर तक पहुंच चुका है। 40-40 बार फोन करने के बाद भी जब गैस सिलेंडर नहीं मिलता, तो एक महिला का यह कहना कि ‘गैस नहीं मिली तो गांव चली जाऊंगी’, भाजपा के डिजिटल इंडिया और महिला सशक्तिकरण के दावों पर करारा तमाचा है।

कांग्रेस पार्टी (Congress Party) ने सवाल दागा कि क्या इन्हीं ‘अच्छे दिनों’ का सपना दिखाकर सत्ता हासिल की गई थी? जहां सिलेंडर के लिए महिलाओं को दर-दर भटकना पड़े और अंत में हार मानकर फिर से लकड़ी और उपलों की ओर लौटना पड़े।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...