दालों में सेहत का खजाना छिपा होता है। प्रोटीन समेत तमाम पोषक तत्वों से भरपूर दालों का सेवन करने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है और सेहत के लिए भी फायदेंमद होता है।
Benefits of white urad dal: दालों में सेहत का खजाना छिपा होता है। प्रोटीन समेत तमाम पोषक तत्वों से भरपूर दालों का सेवन करने से शरीर बीमारियों से दूर रहता है और सेहत के लिए भी फायदेंमद होता है। आज हम आपको सफेद उरद की दाल या धुली उरद की दाल (white urad dal) को खाने के फायदों के बारे में बताने जा रहे है। जिसका अधिकतर इस्तेमाल डोसा और इडली में किया जाता है।
शाकाहारी लोगो के लिए यह प्रोटीन का बेहतरीन सोर्स है। सफेद उरद की दाल (white urad dal) में न सिर्फ हाई क्वालिटी प्रोटीन होता है बल्कि यह शरीर के मसल्स बिल्ड करने में भी मदद करती है। डेली एक कटोरी उरद दाल शरीर की प्रोटीन की जरुरत को पूरा करने में मदद कर सकता है।
इतना ही नहीं सफेद उरद दाल (white urad dal) में कैल्शियम, आयरन, मैग्नीशियम और मिनरल्स मौजूद होने की वजह से इसका सेवन करने से हड्डिया मजबूत होती है।
उरद दाल में फाइबर अच्छी मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन को दुरुस्त करने में मदद करता है। साथ ही कब्द जैसी समस्याओं में आराम पहुंचाता है और आंतों को हेल्दी रखता है।
इसमें पाए जाने वाले कार्बोहाइड्रेट्स शरीर को लंबे समय तक ऊर्जा प्रदान करते हैं। इसलिए यह दाल दिन की शुरुआत में या दोपहर के भोजन में लेना फायदेमंद रहती है। सफेद उड़द दाल ब्लड शुगर लेवल को नियंत्रित रखने में मदद करती है।
इसके अलावा इसमें मौजूद फाइबर और पोटेशियम, कोलेस्ट्रॉल को नियंत्रित करने और हृदय को स्वस्थ बनाए रखने में सहायता करते हैं। सफेद उड़द दाल (white urad dal) जितनी साधारण दिखती है, उतनी ही इसके फायदे हैं।
अब जब भी अपनी रसोई में दाल बनाने का सोचें तो इस सफेद रंग की दाल को न भूलें। इसे अपनी डाइट में जरूर शामिल करें। क्योंकि सेहत बड़े-बड़े खर्चों से नहीं, बल्कि रसोई की छोटी-छोटी चीजों से बनती है।