आज डिजिटल युग में कंटेंट सबसे बड़ी आवश्यकता बनती जा रही है। डिजिटल प्लेटफार्म के बढ़ते क्रम में ओटीटी की बढ़ती खपत, क्षेत्रीय कंटेंट का विस्तार, अंतरराष्ट्रीय सहयोग और बढ़ते निवेश के बीच Content India 2026 ने अपने तीन दिवसीय कार्यक्रम के लिए उद्योग के प्रभावशाली नेताओं की मजबूत सूची की घोषणा की है।
कंटेंट इंडिया ने अपने 2026 संस्करण के लिए पंजीकरण शुरू कर दिए हैं। यह तीन दिवसीय कार्यक्रम 16 से 18 मार्च 2026 तक मुंबई के ताज लैंड्स एंड में आयोजित किया जाएगा । आगामी संस्करण भारत के कंटेंट इकोसिस्टम (Content Ecosystem) और अंतरराष्ट्रीय बाजारों के बीच संबंधों को मजबूत करने और उद्योग में मौजूद अपार संभावनाओं को उजागर करने के लिए समर्पित है।
इस कार्यक्रम में कंटेंट इंडस्ट्री (Content Industry) से जुड़े कई बड़े फैसले लेने वाले अधिकारी और प्रमुख हितधारक शामिल होंगे। इसमें प्रमुख ब्रॉडकास्टर्स, स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म, फिल्म स्टूडियो, प्रोडक्शन हाउस, डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, टेक्नोलॉजी कंपनियां, टैलेंट एजेंसियां और निवेश कंपनियों के शीर्ष अधिकारी हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम में कंटेंट क्रिएशन और उससे कमाई के भविष्य को प्रभावित करने वाले बिजनेस मॉडल, रचनात्मक ट्रेंड, फाइनेंसिंग और नई तकनीकों पर चर्चा होगी।
वक्ताओं की सूची में ज़ी एंटरटेनमेंट, सोनी पिक्चर्स नेटवर्क्स, जियो स्टार, अमेज़न प्राइम वीडियो, वार्नर ब्रदर्स डिस्कवरी, लायंसगेट प्ले, बनिजय, चौपाल, होइचोई, ऑल3मीडिया, शॉर्ट्स इंटरनेशनल और कई अन्य प्रमुख कंपनियों के नेता शामिल हैं, जो भारत और दुनिया के सर्वश्रेष्ठ कंटेंट इकोसिस्टम का प्रतिनिधित्व करते हैं।
पंजीकरण और भागीदारी
भारतीय प्रतिनिधि भी कर सकते हैं पंजीकरण
इस कार्यक्रम में प्रदर्शनी (एक्ज़िबिशन) और स्पॉन्सरशिप के भी मौके उपलब्ध हैं। जो कंपनियां इंडस्ट्री में अपनी मजबूत मौजूदगी दिखाना चाहती हैं और बड़े फैसले लेने वाले अधिकारियों से सीधे जुड़ना चाहती हैं, उनके लिए यह अच्छा अवसर है। क्यूरेटेड सेशन्स और ऑन-ग्राउंड एक्टिविटीज़ के जरिए कंपनियों को अपनी पहुंच बढ़ाने और नए बिजनेस अवसर बनाने का मौका मिलेगा।