HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Corona’s new variant JN.1 : कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 दुनिया में दहशत मचा रहा , इतने देशों में पसारे पांव

Corona’s new variant JN.1 : कोरोना का नया वैरिएंट JN.1 दुनिया में दहशत मचा रहा , इतने देशों में पसारे पांव

कोरोना वायरस को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।  तीन साल पहले महामारी का कारण बना घातक वायरस कुछ बदले हुए रूप में वापस आ गया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Corona’s new variant JN.1 : कोरोना वायरस को पूरी तरह से समाप्त नहीं किया गया है।  तीन साल पहले महामारी का कारण बना घातक वायरस कुछ बदले हुए रूप में वापस आ गया है।  नया वेरिएंट JN.1 दुनिया देशों में  दहशत मचा रहा है। अब तक अमेरिका, सिंगापुर यूरोप सहित 38 देशों में इसने पांव पसार रखा है। वहीं भारत के केरल में एक महिला के इस वेरिएंट से संक्रमित होने की बात सामने आई है। JN.1 वेरिएंट ओमीक्रोन वैरिएंट से निकाला एक प्रारूप है। यह इस साल सितंबर माह में अमेरिका से मिला था। जीनोम सीक्वेंसिंग में इसे BA2.86 वैरिएंट का सब वैरिएंट बताया गया था। इसे बेहद खतरनाक श्रेणी में रखा गया है। डीडीसी यानी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र के अनुसार, यह अपने बीते वैरिएंट से बहुत अलग है। ये लोगों को तेजी से संक्रमित करता है।

पढ़ें :- PM Pushpa Kamal Dahal 'Prachand' : नेपाल के PM पुष्पकमल, कहा - ‘इसमें कोई संदेह नहीं है कि मेरी सरकार शक्ति परीक्षण में सफल रहेगी

दुनिया में अमेरिका, सिंगापुर के अलावा स्पेन, पुर्तगाल और नीदरलैंड जैसे देशों में ये संक्रमण तेजी से फैल रहा है। सिंगापुर की बात करें यहां पर हर रोज 250 से 300 मामले सामने आ रहे हैं। यहां बीते एक हफ्ते में 56 हजार से अधिक मामले मिले हैं।

भारत में JN.1 वेरिएंट की पहचान के बाद, केंद्र सरकार ने सोमवार को राज्यों को एडवाइजरी जारी की। सरकार ने “निरंतर सतर्कता बनाए रखने” का आग्रह किया है। जेएन.1 का पहला मामला 8 दिसंबर, 2023 को काराकुलम, तिरुवनंतपुरम, केरल में एक सकारात्मक आरटी-पीसीआर नमूने में पहचाना गया था।

 

 

पढ़ें :- Kyrgyzstan  Foreign Students : किर्गिस्तान में अंतरराष्ट्रीय छात्रों के खिलाफ हिंसा , भारतीय दूतावास ने स्टूडेंट्स को घर के अंदर रहने की दी सलाह

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...