1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

क्रिकेटर अमित मिश्रा पर पत्नी ने लगाए गंभीर आरोप, कहा- ससुराल वाले करते थे उत्पीड़न, आत्महत्या का बनाते थे दबाव

क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। मॉडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में क्रिकेटर और उनके घर वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गरिमा ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है।

By Satish Singh 
Updated Date

कानपुर। क्रिकेटर अमित मिश्रा पर उनकी पत्नी ने गंभीर आरोप लगाए है। मॉडल गरिमा तिवारी ने अपर सिविल जज सीनियर डिवीजन की कोर्ट में क्रिकेटर और उनके घर वालों के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई है। गरिमा ने ससुराल वालों पर दहेज उत्पीड़न का आरोप लगाया है। उन्होने कहा कि पति सहित ससुराल वाले दहेज के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न करते थे। ससुराल वालों ने उनके साथ मारपीट भी और आत्महत्या के उकसाने जैसे गंभीर आरोप लगाए है।

पढ़ें :- मुंबई एयरपोर्ट पर पत्नी के साथ दिखे क्रिकेटर विराट कोहली, आठ साल बॉलीवुड में वापसी करने जा रही है अनुष्का शर्मा

गरिमा तिवारी ने बताया कि उनकी शादी 26 अप्रैल 2021 को रेलबाजार थानांतर्गत मीरपुर कैंट निवासी अमित मिश्रा से कानपुर क्लब में हुई थी। गरिमा का आरोप है कि ससुराल वाले दहेज में एक हांडा सिटी कार और दस लाख रुपए की मांग कर रहे थे। उन्होने कहा कि ढाई लाख रुपए देने के बाद उनकी विदाई हुई थी। विदाई के बाद वह किदवई नगर स्थित आरबीआइ कॉलोनी अपने ससुराल गई थी। गरिमा ने आरोप लगाते हुए कहा कि ससुराल वाले और दहेज के लिए दवाब बना रहे थे। वहीं गरिमा तिवारी ने कहा कि वह मॉडलिंग करती है और मॉडलिंग से जो भी पैसे आते थे वह पति अमित मिश्रा छीन लेते थे। इसके साथ ही पति अमित मिश्रा शराब पीकर गाली गलौज कर मारपीट करता था और कई दिनों तक भूखा भी रखता था। गरिमा ने कहा कि मानसिक तनाव के कारण एक बार उन्होने फिनाइल पीकर आत्महत्या का प्रयास किया था, जिस कारण उन्हे अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था। फीलखाना निवासी गरिमा तिवारी ने कोर्ट में पति अमित मिश्रा, सास बीना मिश्रा, ससुर शशिकान्त मिश्रा, जेठ अमर मिश्रा, जेठानी रितु मिश्रा और ननद स्वाती मिश्रा के खिलाफ परिवाद दाखिल किया है। बता दे कि अमित मिश्रा कानपुर के रहने वाले है और मौजूदा समय में वह आरबीआई में नौकरी कर रहे है। वह आईपीएल 2014 में राजस्थान की टीम का हिस्सा रहे है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...