1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. अब NCERT की किताबों में पढ़ाई जाएगी ‘गंगाराम’ की अनूठी कहानी, मगरमच्छ की मौत पर रोया था पूरा गांव

अब NCERT की किताबों में पढ़ाई जाएगी ‘गंगाराम’ की अनूठी कहानी, मगरमच्छ की मौत पर रोया था पूरा गांव

रायपुर के बेमेतरा जिले में इंसान और वन्यजीवों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास की एक मिसाल बनकर सामने आई है जो सबको चौका कर रख दिया है। जिसे अब देश भर के बच्चे अपनी स्कूली किताबों में पढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव में रहने वाले 'गंगाराम' नाम के एक मगरमच्छ की अनूठी कहानी को NCERT ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

By Sushil Sah 
Updated Date

बेमेतरा। रायपुर के बेमेतरा जिले में इंसान और वन्यजीवों के बीच आपसी प्रेम और विश्वास की एक मिसाल बनकर सामने आई है जो सबको चौका कर रख दिया है। जिसे अब देश भर के बच्चे अपनी स्कूली किताबों में पढ़ेंगे। छत्तीसगढ़ के बेमेतरा जिले के बावा मोहतरा गांव में रहने वाले ‘गंगाराम’ नाम के एक मगरमच्छ की अनूठी कहानी को NCERT ने अपने पाठ्यक्रम में शामिल किया है।

पढ़ें :- NEET-UG 2026 पेपर लीक: CBI का बड़ा दावा, पर्चियों और NCERT के निशानों से छात्रों तक पहुंचाए गए सवाल

130 साल का अटूट रिश्ता

गांव वालों का कहना है कि गंगाराम करीब 130 वर्षों तक गांव के सामुदायिक तालाब में रहा। इस दौरान उसने कभी भी किसी ग्रामीण या मवेशी को कोई नुकसान नहीं पहुंचाया। गांव के बच्चे उसी तालाब में तैरते थे और महिलाएं रोजाना वहां पानी भरने जाती थीं। ग्रामीण ‘गंगाराम’ यानी मगरमच्छ को बेहद शाकाहारी और शांत स्वभाव का मानते थे, उसे इंसानों की मौजूदगी लत लग गई थी।

मौत पर नहीं जला था गांव में चूल्हा

आपको बता दें कि साल 2019 में जब इस मगरमच्छ की प्राकृतिक कारणों से मृत्यु हुई, तो पूरा बावा मोहतरा गांव शोक में डूब गया। ग्रामीणों ने न सिर्फ उसकी शवयात्रा निकाली, बल्कि पूरे रीति-रिवाज के साथ उसका अंतिम संस्कार भी किया। गंगाराम के प्रति सम्मान और दुख में उस दिन गांव के किसी भी घर में चूल्हा नहीं जला था। इसके बाद ग्रामीणों ने उसकी याद में तालाब के किनारे एक स्मारक भी बनवाया।

पढ़ें :- चलती ट्रेन से गिरकर मजदूर की हुई मौत, शव पहुंचने पर स्वजनों में पसरा मातम

NCERT पाठ्यक्रम में मिली जगह

मानव-वन्यजीव सह-अस्तित्व के इस दुर्लभ उदाहरण को अब NCERT की किताबों में  ‘My India! – A Bond Between Humans and Animals’  शीर्षक के तहत शामिल किया गया है। इसका मुख्य उद्देश्य बच्चों को प्रकृति, पर्यावरण संरक्षण और बेजुबान जानवरों के प्रति संवेदनशीलता व सह-अस्तित्व की सीख देना है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...