1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. हेल्थ से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद होता है खीरा, खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे

हेल्थ से लेकर स्किन तक के लिए फायदेमंद होता है खीरा, खाने से शरीर को होते हैं ये फायदे

गर्मियों में लोग खीरे को सलाद, रायते आदि के रुप में इसे खाते हैं। खीरे में अस्सी प्रतिशत पानी है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करता है। साथ ही खीरा शरीर के अंगों की भीतर से सफाई करने का काम करता है। आज हम आपको बताते है खीरे के फायदे।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

गर्मियों में लोग खीरे को सलाद, रायते आदि के रुप में इसे खाते हैं। खीरे में अस्सी प्रतिशत पानी है। शरीर में पानी की कमी को पूरा करने का काम करता है। साथ ही खीरा शरीर के अंगों की भीतर से सफाई करने का काम करता है। आज हम आपको बताते है खीरे के फायदे।

पढ़ें :- Sitting Job Tips : लंबे समय तक बैठे रहने से बिगड़ सकता है ब्लड सर्कुलेशन, ऐसे रखें पैरों को एक्टिव

खीरा धूप से झुलसी हुई त्वचा को न केवल राहत देता है बल्कि त्वचा की जलन और टेनिंग भी कम करता है। खीरा आंखों को ठंडक प्रदान करता है। फ्रिज में रखी इसके रस की क्यूब्स को आंखों पर रखने से आंखों की थकान कम होती है। इसके स्लाइस को आंखों की पलक के ऊपर पर रखने से आंखों को ठंडक मिलती है। खीरा खाने से दिल की जलन कम होती है। यह शरीर के जहरीले तत्वों को बाहर निकलने में मदद करता है। इसके अलावा यह आंतों की भी बखूबी सफाई करता है।

हमें प्रतिदिन कुछ विटामिन्स लेना बेहद जरूरी होता है। जैसे विटामिन ए, बी और सी हमें नियमित लेना चाहिए। खीरा अकेला हमें प्रतिदिन के विटामिन्स देता है। खीरे के छिलके में विटामिन सी होता है।

साफ-सुथरी, चिकनी और चमकदार और बेदाग स्किन चाहिए तो आप खीरे से अवश्य दोस्ती कीजिए। खीरा में पौटेशियम, मैगनीशियम और सिलीकॉन अत्यधिक मात्रा में होता है। यह खनिज त्वचा के लिए बहुत जरूरी हैं।

खीर वजन भी कम करता है। जो लोग अपना वजन घटाना चाहते हैं वे सूप और सलाद में खीरा का सेवन करें। क्योंकि खीरा में जल की मात्रा ज्यादा होती है जबकि कैलोरी नहीं। इसलिए यह जल्दी पेट को तृप्त करती है।

पढ़ें :- तेल से भरे स्टोरेज टैंक में नहाता नजर आया युवक, वायरल वीडियो ने खाद्य तेल की हाइजीन व्यवस्था पर खड़े किए सवाल

खीरा में फाइबर होते हैं जो खाना पचाने में मददगार होते हैं। आप कब्ज से परेशान हैं तो रोजाना खीरा खाएं। यह कब्ज के लिए कारगर दवाई है।

खीरा का यह गुण आपको चौंका देगा। जी हां, कैंसर से लड़ता है। खीरा खाने से कैंसर होने की आशंका कम होती है। खीरे में इकोइसोलएरीक्रिस्नोल, लैरीक्रिस्नोल और पाइनोरिस्नोल तत्व होते हैं। यह तत्व सभी तरह के कैंसर के रोकथाम में सक्षम हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...