1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. UP News : सुबह की चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला, तीन बच्चों समेत चार की दर्दनाक मौत

UP News : सुबह की चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट, एक महिला, तीन बच्चों समेत चार की दर्दनाक मौत

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को घर में चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस खौफनाक हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

उत्तर प्रदेश के देवरिया जिले से दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। यहां शनिवार को घर में चाय बनाते समय सिलेंडर ब्लास्ट हो गया। इस खौफनाक हादसे में महिला और तीन बच्चों की मौत हो गई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार पुलिस ने मौके पर पहुंच कर शवों को अपने कब्जे में ले लिया है।

पढ़ें :- नमस्ते जौनपुर आ गया हूं और आप सभी चुनाव नियमों का पालन करें : धनंंजय सिंह

देवरिया के डुमरी गांव में एक घर में शनिवार की सुबह चाय बनाते समय सिलेंडर फट गया। इस दर्दनाक हादसे में महिला बुरी तरह झुल गई और तीन बच्चों की भी झुलसने से मौत हो गई। स्थानीय लोगो ने पुलिस और फायर ब्रिगेड को कॉल की। जानकारी मिलते ही पुलिस और फायरब्रिगेड ने राहत और बचाव कार्य में जुट गई। पुलिस को घर में चार लोगो के शव मिले।

हादसे की सूचना मिलते ही जिला अधिकारी अखंड प्रताप सिंह और एसपी संकल्प शर्मा, भलुअनी थानाध्यक्ष,सीओ समेत पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई। पुलिस के अनुसार मामले में जांच के बाद कार्रवाई की जाएगी।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...