1. हिन्दी समाचार
  2. मध्य प्रदेश
  3. Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

Datia By-election: दतिया उपचुनाव के लिए BJP ने आशुतोष तिवारी को बनाया प्रत्याशी

दतिया विधानसभा सीट पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद ये सीट रिक्त हुई थी। वहीं, अब कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी के नाम का एलान होना बाकी है। पार्टी में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नामों की भी चर्चा है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Datia By-election: मध्य प्रदेश के दतिया विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने अपने प्रत्याशी के नाम का एलान कर दिया है। दतिया उपचुनाव के लिए भाजपा ने आशुतोष तिवारी को प्रत्याशी बनाया है। प्रत्याशी की घोषणा के साथ ही दतिया में चुनावी मुकाबला तेज हो गया है। वहीं, आशुतोष तिवारी के नाम के एलान होने के बाद पूर्व गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा के चुनाव लड़ने की चर्चाएं भी खत्म हो गई हैं।

पढ़ें :- BJP की नई टीम की पहली बैठक, जेन-जी से संवाद के लिए बनी टीम, शाम 7 बजे पीएम मोदी कर सकते है मुलाकात

दरअसल, दतिया विधानसभा सीट पूर्व कांग्रेस विधायक राजेंद्र भारती की सदस्यता समाप्त होने के बाद ये सीट रिक्त हुई थी। वहीं, अब कांग्रेस की तरफ से प्रत्याशी के नाम का एलान होना बाकी है। पार्टी में पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की पत्नी शोभा भारती का नाम सबसे आगे माना जा रहा है। इसके अलावा घनश्याम सिंह और अवधेश नायक के नामों की भी चर्चा है।

बता दें कि, दतिया उपचुनाव को लेकर सियासी सरगर्मी बढ़ने लगी है। उपचुनाव को लेकर 6 जुलाई को अधिसूचना जारी हुई थी। इसके बाद नामांकन प्रक्रिया प्रारंभ शुरू हो गयी और 13 जुलाई तक पर्चे भरे जाएंगे। इसके बाद 14 जुलाई को नामांकन की जांच और 16 जुलाई को नामवापसी होगी। 30 जुलाई को मतदान और 3 अगस्त को मतगणना प्रस्तावित हैं।

 

पढ़ें :- अखिलेश के 'चवन्नी से रुपया' बनाने वाली टिप्पणी पर सियासत तेज, जयंत चौधरी के समर्थन में केशव प्रसाद मौर्य और मायावती ने किया पलटवार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...