1. हिन्दी समाचार
  2. IPL
  3. DC vs MI Final: आज WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

DC vs MI Final: आज WPL 2025 के फाइनल में दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस की होगी भिड़ंत; जानें- कब, कहां देख पाएंगे लाइव मैच

DC vs MI WPL 2025 Final: विमेंस प्रीमियर लीग 2025 अपने अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है, लीग के इस सीजन का आखिरी मैच आज यानी 15 मार्च को मुंबई में खेला जाएगा। इस ख़िताबी मुकाबले में मेग लैनिंग की अगुवाई वाली दिल्ली कैपिटल्स के सामने हरमनप्रीत कौर की मुंबई इंडियंस होगी, जहां दिल्ली अपनी पहली ट्रॉफी जीतना चाहेगी, वहीं मुंबई की नजर दूसरे खिताब पर होगी। आइये जानते हैं कि दिल्ली कैपिटल्स बनाम मुंबई इंडियंस, डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मैच कब और कहां खेला जाएगा और इस मैच को कैसे लाइव देख सकेंगे। 

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- Rajya Sabha Election 2026: एनडीए ने बिहार की सभी 5 सीटों पर दर्ज की जीत, महागठबंधन को लगा झटका

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कब खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला शनिवार 15 मार्च 2025 को खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला कहां खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला मुंबई के ब्रेबोर्न स्टेडियम में खेला जाएगा।

पढ़ें :- Hormuz Crisis : होर्मुज संकट पर चीन की अमेरिका को सख्त चेतावनी, कहा- तुरंत रोके जाएं सैन्य अभियान

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला किन टीमों के बीच खेला जाएगा?

डब्ल्यूपीएल 2025 का फाइनल मुकाबला दिल्ली कैपिटल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला जाएगा।

डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को किस टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे?

डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले को स्पोर्ट्स18 एचडी और स्पोर्ट्स18 एसडी टीवी चैनल पर लाइव देख पाएंगे।

डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग कहां उपलब्ध होगी? 

पढ़ें :- West Bengal Assembly Elections 2026 : भाजपा ने 144 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की,देखें कौन कहां से लड़ेगा चुनाव?

डब्ल्यूपीएल 2025 के फाइनल मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग भारत में JioCinema ऐप और वेबसाइट पर उपलब्ध होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...