1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Canada Mayoral Election Dipika Damerla : कनाडा में मेयर चुनाव लड़ रहीं दीपिका दमेरला ने किया अनोखे अंदाज में प्रचार, गाया बॉलीवुड गाना ‘ये रहा मेरा वादा’

Canada Mayoral Election Dipika Damerla : कनाडा में मेयर चुनाव लड़ रहीं दीपिका दमेरला ने किया अनोखे अंदाज में प्रचार, गाया बॉलीवुड गाना ‘ये रहा मेरा वादा’

आंध्र प्रदेश में जन्मीं दीपिका दमेरला कनाडा के मिसिसॉगा शहर में मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं। अपने अनोखे चुनाव प्रचार की वजह से वो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं है। दीपिका वोटर्स को लुभाने के लिए बॉलीवुड संगीत का सहारा लिया है।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Canada Mayoral Election Dipika Damerla :  आंध्र प्रदेश में जन्मीं दीपिका दमेरला कनाडा के मिसिसॉगा शहर में मेयर पद का चुनाव लड़ रही हैं। अपने अनोखे चुनाव प्रचार की वजह से वो इन दिनों सुर्खियां बटोर रहीं है। दीपिका वोटर्स को लुभाने के लिए बॉलीवुड संगीत का सहारा लिया है। सोशल मीडिया पर शेयर किए गए एक वीडियो में, उन्होंने एक मशहूर हिंदी गाने को राजनीतिक रंग दिया और मेयर बनने पर प्रॉपर्टी टैक्स के बारे में वादा किया।

पढ़ें :- Nobel Peace Prize 2026: कौन हैं 'नवी पिल्लै', जिन्हें मिला शांति का नोबेल?

डमेरला ने अपने X हैंडल पर यह वीडियो शेयर करते हुए लिखा, “मेयर पद की उस तीखी बहस के बाद, अब थोड़ा मूड बदलने वाला वीडियो।”

दीपिका ने मोहम्मद रफी और सुषमा श्रेष्ठा की आवाज में मशहूर हुए गाने ‘क्या हुआ तेरा वादा’ की तर्ज पर अपने चुनावी संदेश को पेश किया है। इसमें गीत के बोल बदलकर ‘ये रहा मेरा वादा’ कर दिए गए हैं। वीडियो में गायिका वंदना विश्वास की आवाज का इस्तेमाल किया गया है। फिल्मी अंदाज में तैयार इस संदेश के जरिए दीपिका ने मतदाताओं को अपने चुनावी वादे से जोड़ने की कोशिश की है।

चुनाव प्रचार में अक्सर उम्मीदवार भाषण, पोस्टर, जनसभाओं और सोशल मीडिया के जरिए मतदाताओं तक पहुंचने की कोशिश करते हैं। दीपिका ने इसके लिए मनोरंजन का रास्ता चुना है। परिचित धुन और सरल संदेश के जरिए उनका प्रयास मतदाताओं का ध्यान खींचना है।

हालांकि, प्रॉपर्टी टैक्स को लेकर किया गया यह वादा चुनावी घोषणा है। इसे लागू करना स्थानीय निकाय की वित्तीय स्थिति, बजट और संबंधित नियमों पर निर्भर करेगा।

पढ़ें :- रियाद में 'किंग खालिद एयरपोर्ट' पर एयरपोर्ट पर हमले के बाद हड़कंप, 300 से ज्यादा उड़ानें रद्द

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...