दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए अपनी बल्लेबाजी रणनीति में बदलाव कर दिया है। टीम ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में शानदार शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और पांचवें स्थान पर रही थी।
IPL 2026: दिल्ली कैपिटल्स ने आईपीएल 2026 से पहले बड़ा फैसला लेते हुए अपनी बल्लेबाजी रणनीति में बदलाव कर दिया है। टीम ने साफ कर दिया है कि इस सीजन में केएल राहुल ओपनिंग करते नजर आएंगे। पिछले सीजन में शानदार शुरुआत के बावजूद दिल्ली कैपिटल्स प्लेऑफ में जगह नहीं बना पाई थी और पांचवें स्थान पर रही थी। इसकी सबसे बड़ी वजह टीम का अस्थिर टॉप ऑर्डर रहा, जहां लगातार बदलावों ने टीम की लय बिगाड़ दी।
टीम के मुख्य कोच हेमंग बदानी और क्रिकेट निदेशक वेणुगोपाल राव ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में माना कि पिछले सीजन में ओपनिंग जोड़ी को लेकर काफी प्रयोग किए गए, जिसका खामियाजा टीम को भुगतना पड़ा। दिल्ली ने पूरे सीजन में 7 अलग-अलग ओपनिंग जोड़ी आजमाईं और टॉप ऑर्डर में करीब 13 बदलाव किए। शुरुआत में फाफ डु प्लेसिस और मैक्रकर्ग की जोड़ी उतारी गई थी, लेकिन खराब फॉर्म के चलते टीम को बार-बार बदलाव करना पड़ा।
हेमंग बदानी ने कहा कि पिछले कुछ सालों में टी20 क्रिकेट में मजबूत ओपनिंग पार्टनरशिप बेहद अहम हो गई है। इसी को ध्यान में रखते हुए टीम ने इस बार शुरुआत से स्थिरता पर फोकस किया है और केएल राहुल को ओपनर के रूप में उतारने का फैसला लिया है। दिल्ली कैपिटल्स अपने अभियान की शुरुआत 1 अप्रैल को लखनऊ सुपर जायंट्स के खिलाफ इकाना स्टेडियम में करेगी। वहीं टीम का पहला होम मैच 4 अप्रैल को मुंबई इंडियंस के खिलाफ होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि केएल राहुल की ओपनिंग से दिल्ली कैपिटल्स की किस्मत बदलती है या नहीं।