HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. Delhi News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

Delhi News: यमुना नदी का जलस्तर बढ़ने पर सीएम केजरीवाल ने गृहमंत्री अमित शाह को लिखा पत्र

उन्होंने पत्र में लिखा है कि, आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है। ये खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है। इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतर स्तर वर्ष 1978 में पहुंचा था जो कि 207.49 मीटर था। उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और काफी गंभीर स्थिति हो गई थी। 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है।

By शिव मौर्या 
Updated Date

Delhi News: उत्तर भारत के पहाड़ी राज्यों में बीते कुछ दिनों से हो रही लगातार बारिश के कारण नदियों का जलस्तर बढ़ गया है। हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में नदियों के जलस्तर में बढ़ोतरी का असर अब दिल्ली में भी दिखने लगा है। दिल्ली में यमुना का जलस्तर बुधवार को आज तक के सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 207.55 मीटर तक पहुंच गया है। इसको देखते हुए सीएम अरविंद केजरीवाल (CM Arvind Kejriwal) ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Union Home Minister Amit Shah) को पत्र लिखा है।

पढ़ें :- दिल्ली सीएम हाउस में आप राज्यसभा सांसद स्वाति मालीवाल से बदसलूकी? जांच में जुटी पुलिस

उन्होंने पत्र में लिखा है कि, आज दोपहर 1 बजे दिल्ली में यमुना का स्तर 207.55 मीटर पहुंच गया है। ये खतरे के निशान (205.33 मीटर) से बहुत ऊपर है। इसके पहले यमुना का अभी तक अधिकतर स्तर वर्ष 1978 में पहुंचा था जो कि 207.49 मीटर था। उस वक्त दिल्ली में बाढ़ आ गई थी और काफी गंभीर स्थिति हो गई थी। 207.55 मीटर के स्तर पर अब यमुना में कभी भी बाढ़ आ सकती है।

पढ़ें :- सीएम केजरीवाल का पीएम मोदी पर हमला, कहा-ये जीतेंगे तो 2 महीने में योगी आदित्यनाथ को यूपी के CM पद से हटा देंगें

इसके साथ ही लिखा है कि, अभी आये सेंट्रल वाटर कमीशन के अनुमान के अनुसार आज रात को यमुना का स्तर 207.72 मीटर पहुंच जाएगा जो कि बहुत चिंता की बात है। दिल्ली में पिछले तीन दिन से बारिश नहीं हुई। दिल्ली में यमुना में पानी का स्तर दिल्ली की बारिश की वजह से नहीं बढ़ रहा, बल्कि हरियाणा में स्थित हथिनीकुंड बैराज से छोड़े जाने वाले पानी की वजह से लगातार बढ़ रहा है। मेरा आपसे विनम्र निवेदन है कि यदि संभव हो तो हथिनीकुंड बैराज से पानी को एक सीमित गति से ही छोड़ा जाए ताकि दिल्ली में यमुना का स्तर और न बढ़े।

साथ ही पत्र में लिखा कि, दिल्ली देश की राजधानी है। और कुछ हफ्तों में यहां G20 शिखर वार्ता होने जा रही है। देश की राजधानी में बाढ़ की खबर से दुनिया में अच्छा संदेश नहीं जाएगा। हम सबको मिलकर इस स्थिति से दिल्ली के लोगों को बचाना है।

 

 

पढ़ें :- Arvind Kejriwal: अंतरिम जमानत मिलने के बाद जेल से बाहर आए सीएम केजरीवाल, बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...