1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग का तिरस्कार किया

राहुल गांधी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने किया पलटवार, कहा-राजनीति में कांग्रेस ने हमेशा पिछड़े वर्ग का तिरस्कार किया

राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ''अगर आज 90 में 3 सचिव पिछड़ा वर्ग से हैं, तो यह अपराध दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस का है। राजनीति में भी कांग्रेस ने हमेशा ही पिछड़ा वर्ग का तिरस्कार किया। सही मायने में इस वर्ग का सम्मान भाजपा ने किया। उसी का नतीजा है कि नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री हैं''।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। संसद के विशेष सत्र के तीसरे दिन कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने महिला आरक्षण के मुद्दे पर अपनी बात रखी। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा था। उन्होंने कहा कि, इस देश में केंद्र सरकार में 90 सचिव हैं और उनमें से सिर्फ तीन ही अन्य पिछड़ा वर्ग से हैं और यही पांच फीसदी लोग बजट को कंट्रोल करते हैं। यह ओबीसी समुदाय का अपमान है। वहीं, अब राहुल गांधी के इस बयान पर उत्तर प्रदेश के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि, यह अपराध दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस का है।

पढ़ें :- हम आवाज उठाते रहते हैं, हम डरने वाले नहीं हैं...प्रियंका गांधी का पीएम मोदी पर निशाना

गुरुवार को राहुल गांधी ने ट्वीट कर लिखा कि, ”अगर आज 90 में 3 सचिव पिछड़ा वर्ग से हैं, तो यह अपराध दशकों तक राज करने वाली कांग्रेस का है। राजनीति में भी कांग्रेस ने हमेशा ही पिछड़ा वर्ग का तिरस्कार किया। सही मायने में इस वर्ग का सम्मान भाजपा ने किया। उसी का नतीजा है कि नरेंद्र मोदी जी आज देश के प्रधानमंत्री हैं”।

पढ़ें :- मोदी जी देश की संपत्ति अपने मित्रों को सौंप रहे हैं जिसके चलते रोजगार की सुरक्षा ख़त्म हो गई है: प्रियंका गांधी

इसके साथ ही कहा कि, ”कांग्रेस का पिछड़ा वर्ग का राग दरअसल विधवा प्रलाप है। आज़ादी के बाद लगातार उसने इस वर्ग के साथ छल किया है। सबसे पहला छल उसने सरदार वल्लभ भाई पटेल के साथ किया था जिसके कारण वह देश के पहले प्रधानमंत्री नहीं बन सके”।

पढ़ें :- शहजादे ने भारत जोड़ो यात्रा से चुनाव की शुरुआत की थी, लेकिन 4 जून के बाद 'कांग्रेस ढूंढो' यात्रा से इसका समापन होने वाला है: अमित शाह
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...