HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. देश
  3. डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD सांसद मनोज झा का किया बचाव, कहा-उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने RJD सांसद मनोज झा का किया बचाव, कहा-उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था

डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि OBC महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांव की महिलाएं, पिछड़े समाज की महिलाएं, अति पिछड़े समाज की महिलाएं या अल्पसंख्यक की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ उठा सके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

पटना। बिहार के डिप्टी सीएम ​तेजस्वी यादव ने अपनी पार्टी (RJD) के सांसद मनोज झा का बचाव किया है। मनोज झा के संसद में दिए गए बयान पर विपक्ष के नेता उन पर निशाना साध रहे हैं। अब तेजस्वी यादव ने उनका बचाव करते हुए कहा कि उन्हें सर्वश्रेष्ठ सांसद का अवार्ड मिल चुका है। उन्होंने किसी को आहत करने के लिए भाषण नहीं दिया था। दरअसल, सांसद मनोज झा के भाषण के बाद भाजपा समेत अन्य दल के नेता उन पर हमलावर हैं।

पढ़ें :- भाजपा के पास बांटने और काटने के अलावा कोई दूसरा विकल्प नहीं और वो विकल्प हार जाएगा : मनोज झा

इस बीच डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने कहा कि, मनोज झा सर्वश्रेष्ठ सांसद के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने महिला आरक्षण के समय में जो उन्होंने बात रखी थी कि OBC महिलाओं को इसमें आरक्षण सुनिश्चित करना चाहिए ताकि गांव की महिलाएं, पिछड़े समाज की महिलाएं, अति पिछड़े समाज की महिलाएं या अल्पसंख्यक की महिलाएं इस आरक्षण का लाभ उठा सके।

इसके साथ ही उन्होंने कहा, इसी विषय पर उन्होंने ओम प्रकाश वाल्मीकि जी के पाठ पढ़ा को दोहराया। ये उन्होंने कोई जात की बात नहीं बोली। उनका मतलब किसी के भावनाओं को ठेस पहुंचाना नहीं था बल्कि सबको बराबरी का मौका मिले।

इसके साथ ही उन्होंने भाजपा सरकार पर निशाना भी साधा। उन्होंने कहा, आज के संदर्भ में अगर आप देखें तो चंद ही लोग देश चला रहे हैं, चंद ही लोग देश की संपत्ति को बेच रहे रहे हैं। चंद लोगों के पास जमीनें ज्यादा हैं और जिनकी आबादी ज्यादा है उसके पास जमीन है ही नहीं। तो उन्होंने (मनोज झा) आज के संदर्भ में ओमप्रकाश वाल्मीकि के पाठ को दोहराया।

पढ़ें :- Jharkhand Assembly Elections 2024 : कांग्रेस-झामुमो के बीच सीट बंटवारे पर भड़की आरजेडी, कहा- यह एकतरफा फैसला
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...