1. हिन्दी समाचार
  2. दिल्ली
  3. RJD सांसद मनोज झा, बोले- महात्मा गांधी मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बने थे, इसलिए हे राम कहते हुए स्वर्ग गए…आप हैं कौन?

RJD सांसद मनोज झा, बोले- महात्मा गांधी मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बने थे, इसलिए हे राम कहते हुए स्वर्ग गए…आप हैं कौन?

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Rajya Sabha MP Manoj Jha) ने कहा कि मेरे और श्री राम के बीच सीधा ताल्लुक है। महात्मा  गांधी (Mahatma Gandhi) मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बनते थे, वह अवधारणा अंदर थी इसलिए स्वर्ग गए और हे राम कहते हुए गए...आप हैं कौन?

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली: अयोध्या में राम मंदिर में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा से पहले सियासी माहौल गर्म है। इसी बीच राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Rajya Sabha MP Manoj Jha) ने कहा कि मेरे और श्री राम के बीच सीधा ताल्लुक है। महात्मा  गांधी (Mahatma Gandhi) मंदिर जाकर राम भक्त नहीं बनते थे, वह अवधारणा अंदर थी इसलिए स्वर्ग गए और हे राम कहते हुए गए…आप हैं कौन? मेरे और मेरे ईश्वर के बीच यह जो ठेकेदारी का सिस्टम विकसित किया गया है। वह हिंदू धर्म का भी कभी स्वभाव नहीं रहा है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

राष्ट्रीय जनता दल (RJD)  के राज्यसभा सांसद मनोज झा (Rajya Sabha MP Manoj Jha) ने सोशल मीडिया एक्स पोस्ट पर लिखा कि
रैदास हमारौ राम जी, दशरथ करि सुत नाहिं
राम हमउ मांहि रहयो, बिसब कुटंबह माहि
रैदास कहते हैं कि मेरे आराध्य राम दशरथ के पुत्र राम नहीं हैं। जो राम पूरे विश्व में, प्रत्येक घर−घर में समाये हुए हैं,वही मेरे भीतर रमा हुआ है। निर्गुण और निराकार हैं वो
रैदास।

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...