लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। जुलाई के महीने में आई बाढ़ से अभी लोगों को राहत नहीं मिली थी कि एक बार फिर सितंबर में बाढ़ ने दस्तक दे दी। बाढ़ के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गयी है। इसके कारण किसान काफी अवसद में हैं।
लखनऊ। लखीमपुर खीरी और पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र में बाढ़ का कहर जारी है। जुलाई के महीने में आई बाढ़ से अभी लोगों को राहत नहीं मिली थी कि एक बार फिर सितंबर में बाढ़ ने दस्तक दे दी। बाढ़ के कारण किसानों की फसल पूरी तरह से खराब हो गयी है। इसके कारण किसान काफी अवसद में हैं। वहीं, इन क्षेत्रों का जन जीवन भी पूरी तरह से बाढ़ के कारण प्रभावित हो गया है। न बच्चे स्कूल जा पा रहे हैं और न ही कोई व्यक्ति जिला मुख्यालय तक पहुंच पा रहा है।
वहीं, इसको लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा सोशल मीडिया पर एक वीडियो को शेयर करते हुए लिखा कि, लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार बाढ़ के प्रकोप से जनता को कोई भी राहत नहीं दे रही है जबकि जन-जीवन पूरी तरह दूभर हो गया है। जनता की दुर्गति को देखकर शायद भाजपा सरकार का शासन-प्रशासन भी पानी-पानी हो गया है तभी जलराशि इतनी अधिक बढ़ गयी है।
लखीमपुर खीरी में भाजपा सरकार बाढ़ के प्रकोप से जनता को कोई भी राहत नहीं दे रही है जबकि जन-जीवन पूरी तरह दूभर हो गया है।
जनता की दुर्गति को देखकर शायद भाजपा सरकार का शासन-प्रशासन भी पानी-पानी हो गया है तभी जलराशि इतनी अधिक बढ़ गयी है। pic.twitter.com/Im7DuVJSpN
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) September 16, 2024
पढ़ें :- UP Board Results 2026 : योगी सरकार ने पारदर्शिता और समयबद्धता से रचा नया मानक, परीक्षार्थी सबसे पहले इस साइट पर देख सकेंगे रिजल्ट
टापू बन गए कई क्षेत्र
बता दें कि, बाढ़ के कारण लखीमपुर खीरी के पलिया और आसपास के क्षेत्र पूरी तरह से टापू बन गए हैं यहां के लोगों का आवागमन पूरी तरह ठप हो गया है। लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
ट्रांस शारदा क्षेत्र की स्थिति काफी खराब
वहीं, पीलीभीत के ट्रांस शारदा क्षेत्र की भी स्थिति काफी खराब हो गयी है। बाढ़ का पानी यहां के दर्जनों गांवों में पहुंचा गया, जिसके कारण ज्यादातर लोग सुरक्षित स्थानों पर अपना ठीकाना बनाकर रह रहे हैं। वहीं, ट्रांस शारदा क्षेत्र के ज्यादातर किसानों की गन्ने और धान की फसल पूरी तरह से खराब हो गयी है, जिसके कारण किसान काफी परेशान है।