1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. Dhananjay Munde Resignation: सीएम फडणवीस ने धनंजय मुंडे से मांगा इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड मंत्री का निकला करीबी

Dhananjay Munde Resignation: सीएम फडणवीस ने धनंजय मुंडे से मांगा इस्तीफा, सरपंच हत्याकांड का मास्टरमाइंड मंत्री का निकला करीबी

Dhananjay Munde Resignation: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में SIT ने वाल्मीक कराड को मास्टरमाइंड बताया है। कराड NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे करीबी है। जिसके बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे का इस्तीफा मांगा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

Dhananjay Munde Resignation: महाराष्ट्र के बीड में सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मामले में SIT ने वाल्मीक कराड को मास्टरमाइंड बताया है। कराड NCP अजित पवार गुट के विधायक और मंत्री धनंजय मुंडे करीबी है। जिसके बाद CM देवेंद्र फडणवीस ने मुंडे का इस्तीफा मांगा है।

पढ़ें :- Video : कांग्रेस, बोली- कब तक सरकारी लापरवाही की कीमत आम जनता अपनी जान देकर चुकाती रहेगी?

दरअसल, सरपंच संतोष देशमुख के मास्टरमाइंड वाल्मीक कराड और उसके 6 गुर्गों को पिछले साल दिसंबर में महाराष्ट्र पुलिस ने मकोका (महाराष्ट्र कंट्रोल ऑफ ऑर्गेनाइज्ड क्राइम एक्ट, 1999) के तहत गिरफ्तार किया था। हत्याकांड की जांच कर रही महाराष्ट्र पुलिस की SIT ने 1 मार्च को मामले में चार्जशीट दाखिल किया था।

चार्जशीट का एक हिस्सा 3 मार्च को मीडिया में वायरल हो गया, जिसमें वाल्मीक कराड के साथियों द्वारा सरपंच की हत्या करने की तस्वीरें दिखाई गईं। इन तस्वीरों में आरोपी लाठी-डंडो से सरपंच को पीटते दिख रहे हैं। इसके बाद उन्होंने सरंपच के कपड़े उतारे, उन पर पेशाब की। ये सभी वीडियोज आरोपियों ने अपने फोन से रिकॉर्ड किए थे।

तस्वीरों के मीडिया में आने के बाद फडणवीस ने अजित पवार, प्रफुल्ल पटेल, NCP महाराष्ट्र प्रमुख सुनील तटकरे के साथ बैठक की। आरोप है कि सरपंच की हत्या में महाराष्ट्र सरकार में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री मुंडे के करीबी वाल्मीक कराड का हाथ है।

क्यों हुई सरपंच की हत्या? 

पढ़ें :- मेरठ में दलित छात्रा ललिता गौतम की हत्या ने भाजपा की डबल इंजन सरकार के महिला व दलित विरोधी चेहरा एक बार फिर किया बेनक़ाब : मल्लिकार्जुन खड़गे

सूत्रों की मानें तो सरपंच संतोष देशमुख की हत्या के मास्टरमाइंड वाल्मीकी कराड ने बीड में मौजूद एक रिन्यूएबल एनर्जी कंपनी के भूमि अधिग्रहण अधिकारी से 2 करोड़ रुपये की फिरौती मांगी थी। सरपंच ने इसका विरोध किया था। इसलिए उनकी हत्या कर दी गई। SIT ने सबूत के तौर पर आरोपियों से बरामद फोन कॉल की रिकॉर्डिंग और फोरेंसिक लैब द्वारा प्रमाणित CCTV फुटेज पेश किए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...