HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. Dhanteras 2023 : धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ, लक्ष्मी माता की कृपा होती है

Dhanteras 2023 : धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ, लक्ष्मी माता की कृपा होती है

कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। बता दें कि इस बार 10 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Dhanteras 2023 : कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाता है। इस दिन से ही दिवाली की शुरुआत मानी जाती है। बता दें कि इस बार 10 नवंबर को धनतेरस का त्यौहार मनाया जाएगा। प्रकाश पर्व दीपावली का इसी दिन से शुरुआत होता है। ऐसे में इसी दिन से दीप जलाने की शुरुआत हो जाती है। इसी दिन दीपदान की परंपरा भी है। ऐसे में इस दिन दीपदान से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।

पढ़ें :- Dhanteras 2023 : धनतेरस के दिन करें ये अचूक उपाय , घर परिवार में लक्ष्मी का वास रहता है

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, धनतेरस और दिवाली के दिन झाड़ू का दान करना बहुत शुभ और चमत्कारी माना गया है। माना जाता है कि इन दोनों दिन झाड़ू का दान करने से लक्ष्मी माता की कृपा होती है और पैसों से जुड़ी तंगी दूर हो जाती है। इसके अलावा आप किसी मंदिर में भी झाड़ू का दान कर सकते हैं।

धनतेरस के दिन लोहे का दान करना बहुत फलदायी माना गया है। मान्यता है कि धनतेरस के दिन लोहे का दान करने से परेशानियों से मुक्ति मिलती है। लोहे को शनिदेव का धातु माना जाता है।

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...