1. हिन्दी समाचार
  2. क्रिकेट
  3. Dhruv Jurel Maiden Test 100: ध्रुव जुरेल ने जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 400 के पार

Dhruv Jurel Maiden Test 100: ध्रुव जुरेल ने जड़ा करियर का पहला टेस्ट शतक, भारत का स्कोर 400 के पार

Dhruv Jurel Maiden Test 100: वेस्टइंडीज के खिलाफ पहले टेस्ट में गेंदबाजों के बाद भारतीय बल्लेबाजों का शानदार प्रदर्शन जारी है। अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत का स्कोर 400 रनों के पार पहुंच गया है। जिसमें स्टार ओपनर केएल राहुल ने घरेलू सरजमीं पर शतकों के सूखे को खत्म किया, जबकि युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ध्रुव जुरेल ने अपने टेस्ट करियर का पहला शतक जड़ा है।

By Abhimanyu 
Updated Date

पढ़ें :- IPL 2026: आरेंज कैप की रेस सबसे आगे कूपर कोनोली, बोले- अभी तो बस शुरुआत है !

अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन भारत ने 121/2 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया। पहले सत्र में वेस्टइंडीज़ अनुशासित थी, लेकिन उन्होंने मौके गंवाए। केएल राहुल ने सत्र की शुरुआत में एक मौका दिया, लेकिन गेंद का बाहरी किनारा लेकर कीपर और स्लिप के बीच से निकल गई। इसके बाद उन्होंने कोई गलती नहीं की और घरेलू मैदान पर शतकों का सूखा खत्म किया, जो उनके 11 टेस्ट शतकों में से सिर्फ़ दूसरा शतक था। लेकिन, वह अपनी पारी को 100 रनों से आगे नहीं बढ़ा पाये। बता दें कि भारत में राहुल का पहला और अब तक का एकमात्र टेस्ट शतक दिसंबर 2016 में इंग्लैंड के खिलाफ चेन्नई में आया था। उस दौरान राहुल ने 199 रनों की पारी खेली थी।

ध्रुव जुरेल ने 9वीं पारी में जड़ा शतक

राहुल के आउट होने के बाद ध्रुव जुरेल ने रविंद्र जड़ेजा के साथ मिलकर भारतीय पारी को 400 रनों के पार पहुंचाया। इस दौरान जुरेल ने 190 गेंदों में अपना शतक पूरा किया। वह 210 गेंदों में 125 रन बनाकर आउट हुए। जुरेल का यह शतक 9वीं पारी में आया है। वह भारत की ओर से टेस्ट शतक जड़ने वाले 12वीं विकेटकीपर बल्लेबाज हैं।

पढ़ें :- IPL 2026: पंजाब किंग्स की शानदार जीत के बाद भी कप्तान अय्यर पर लटक रही 'सस्पेंशन' की तलवार
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...