1. हिन्दी समाचार
  2. बॉलीवुड
  3. Dhurandhar The Revenge Teaser : ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दिखा खतरनाक अंदाज

Dhurandhar The Revenge Teaser : ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी’, फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ में रणवीर सिंह का दिखा खतरनाक अंदाज

Dhurandhar The Revenge Teaser : आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Film 'Dhurandhar: The Revenge') का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Film 'Dhurandhar: The Revenge')  का टीजर आज रिलीज हो गया है। कल रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dhurandhar The Revenge Teaser : आदित्य धर की बहुप्रतीक्षित फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Film ‘Dhurandhar: The Revenge’) का इंतजार खत्म हुआ और रणवीर सिंह (Ranveer Singh) की मच अवेटेड फिल्म ‘धुरंधर 2’ (Film ‘Dhurandhar: The Revenge’)  का टीजर आज रिलीज हो गया है। कल रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  ने टीजर को लेकर हिंट दी थी और आज सुबह उन्होंने फिल्म का पहला पोस्टर जारी किया था। अब ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge) का टीजर सामने आ गया है, यहां देखिए कैसा है टीजर?

पढ़ें :- Video : कोहली का डांस देख हंसीं अनुष्का, चलिए दुबई के शांत रेगिस्तानों, खूबसूरत बीचों और रंग-बिरंगी गलियों की सैर पर

हमजा की बढ़ी ताकत और खतरनाक हुए रणवीर

1 मिनट 12 सेकंड के इस टीजर की शुरुआत में रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  छोटे बालों वाले लुक में नजर आते हैं। भूरी आंखें, छोटे बाल और हाथ में बंदूक लिए रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  काफी खतरनाक लगते हैं। इसके बाद रणवीर फिर हमजा अली मजारी के किरदार में लंबे बालों वाले लुक में दिखते हैं। टीजर में रणवीर ‘धुरंधर’ से भी ज्यादा खतरनाक लग रहे हैं। एक्शन और वायलेंस से भरपूर इस टीजर में दिखता है कि अब हमजा का पावर बढ़ गया है। वहीं वो पहले से भी ज्यादा आक्रामक भी हो गया है। टीजर देखकर पता चलता है कि इस बार कहानी दो हिस्सों में चलेगी, जिसमें रणवीर सिंह (Ranveer Singh)   के खुफिया जासूस बनने से लेकर पाकिस्तान पहुंचने तक का सफर दिखाया जाएगा। टीजर में अर्जुन रामपाल, संजय दत्त और आर माधवन की भी झलक देखने को मिलती है। टीजर के अंत में रणवीर सिंह का किरदार कहता है, ‘ये नया हिंदुस्तान है, ये घर में घुसेगा भी और मारेगा भी।’

रणवीर ने जारी किया था पहला पोस्टर

पढ़ें :- Video-डोनाल्ड ट्रंप ने क्या दिल्ली प्रदूषण को लेकर पीएम मोदी पर कसा तंज? जानें वायरल वीडियो का सच

इससे पहले रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  ने ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge)  का जो पहला पोस्टर जारी किया था, उसमें रणवीर हमजा अली मजारी के दमदार किरदार में दिख रहे हैं। लाल रंग के बैकग्राउंड में जबरदस्त बारिश हो रही है और बीच में रणवीर सिंह इंटेंस लुक देते हुए खड़े दिखाई दे रहे हैं। इस पोस्टर को शेयर करते हुए कैप्शन में रणवीर ने लिखा, ‘अब बिगड़ने का वक्त आ गया है।’ ‘धुरंधर: द रिवेंज’ (Dhurandhar The Revenge)  19 मार्च को ही सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

ऐसी होगी ‘धुरंधर : द रिवेंज’ की कहानी

‘धुरंधर 2’ की शूटिंग अभी भी जारी है। मुंबई से हाल ही में सामने आई बिहाइंड-द-सीन तस्वीरों में मेजर इकबाल (अर्जुन रामपाल) और एसपी असलम चौधरी (संजय दत्त) को तनावपूर्ण स्थिति में दिखाया गया है, जिससे प्रशंसकों के बीच कहानी को लेकर अटकलें लगने लगी हैं। सीक्वल में हमजा के बदले पर ध्यान केंद्रित किया जाएगा और ‘बड़े साहब’ की असली पहचान उजागर की जाएगी। इसमें जसकिरत सिंह रंगी (हमजा का असली नाम) की पृष्ठभूमि पर भी ध्यान केंद्रित किया जाएगा।

बॉक्स ऑफिस पर ‘धुरंधर’ ने की दमदार कमाई

पिछले साल रिलीज हुई ‘धुरंधर’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्डतोड़ कमाई की थी। फिल्म ने भारत में 800 करोड़ रुपए से भी अधिक की कमाई और वर्ल्डवाइड फिल्म का कलेक्शन 1300 करोड़ रुपए से भी ऊपर का रहा। फिल्म में रणवीर सिंह (Ranveer Singh)  के अलावा अक्षय खन्ना, संजय दत्त, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन और आर माधवन भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आए थे।

पढ़ें :- फिल्म 'धुरंधर' का 46वें दिन भी बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, 7वें हफ्ते में नई मूवी को पछाड़ा

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...