रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Bollywood actress Kriti Sanon) के एक विज्ञापन में पहने आउटफिट को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं था कि अब एक्ट्रेस और पूर्व मॉडल सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इससे कदम आगे बढ़कर काम कर दिया है।
नई दिल्ली। रक्षाबंधन के मौके पर बॉलीवुड एक्ट्रेस कृति सेनन (Bollywood actress Kriti Sanon) के एक विज्ञापन में पहने आउटफिट को लेकर शुरू हुआ विवाद अभी थमा नहीं था कि अब एक्ट्रेस और पूर्व मॉडल सेलिना जेटली (Celina Jaitly) इससे कदम आगे बढ़कर काम कर दिया है। बता दें कि कृति सेनन (Kriti Sanon) के ब्रालेट लुक को लेकर सोशल मीडिया पर संस्कृति और परंपरा के नाम पर काफी बहस देखने को मिली थी।
अब सेलिना जेटली (Kriti Sanon) की रक्षाबंधन सेलिब्रेशन की तस्वीरें और वीडियोज सामने आने के बाद कुछ सोशल मीडिया यूजर्स ने उनके पहनावे पर भी सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।
View this post on Instagram
पढ़ें :- रक्षाबंधन विज्ञापन में कृति सेनन का ब्रालेट-लुक देख भड़के यूजर्स, बोले- हिंदू त्योहारों को ही मजाक बनाने के लिए क्यों चुना जाता है?
सेलिना जेटली ने भाई के साथ मनाया रक्षाबंधन
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने भाई के साथ इस बार रक्षाबंधन का त्योहार मनाया। इस दौरान वह फ्लोरल प्रिंट की साड़ी और लाल रंग के डीप-नेक ब्लाउज में नजर आईं। सेलिना का ये वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनके लुक को लेकर यूजर्स के बीच चर्चा शुरू हो गई।
सेलिना के ब्लाउज की डीप नेकलाइन को लेकर जताई आपत्ति
कुछ लोगों ने जहां सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के ट्रेडिशनल लुक की तारीफ की, वहीं कुछ यूजर्स ने उनके ब्लाउज की डीप नेकलाइन को लेकर आपत्ति जताई। देखते ही देखते रक्षा बंधन के मौके पर एक्ट्रेसेज के पहनावे को लेकर चल रही बहस में सेलिना जेटली का नाम भी शामिल हो गया।
कृति सेनन के बाद सेलिना जेटली के लुक पर भी सवाल
बता दें कि इससे पहले कृति सेनन एक रक्षाबंधन विज्ञापन में ब्रालेट के साथ नजर आई थीं। उनके इस आउटफिट को लेकर सोशल मीडिया पर काफी तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिली थीं। कुछ यूजर्स ने इसे भारतीय संस्कृति और त्योहार की भावनाओं से जोड़कर सवाल खड़े किए थे।
कृति सेनन के मचे बवाल के तुरंत बाद, सेलिना जेटली का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है l
मुंबई में आयोजित एक रक्षाबंधन कार्यक्रम 'रक्षा एक पहचान' में सेलिना जेटली शामिल हुईं,
इस मंच पर जब भाई-बहन के रिश्ते की बात आई, तो सेलिना अपने भाई को याद करके मंच पर ही भावुक हो गई,… pic.twitter.com/gLiSRX2cHH
— Vishal M. Yadav (@VishalMYadav_) August 28, 2026
पढ़ें :- बॉलीवुड एक्ट्रेस सेलिना जेटली ने पति पर न्यूड तस्वीरें लेकर ब्लैकमेल करने, अननैचुरल सेक्स और फिजिकली टॉर्चर करने का लगाया गंभीर आरोप
अब सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के वीडियो के सामने आने के बाद कुछ यूजर्स ने दोनों मामलों की तुलना शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर एक यूजर ने सवाल उठाया कि कृति सेनन के मामले में जिस तरह संस्कृति और परंपरा के नाम पर तीखी प्रतिक्रियाएं देखने को मिलीं, वैसा सेलिना जेटली के मामले में क्यों नहीं हुआ?
‘चुनिंदा ट्रोलिंग’ से यूजर्स ने इसे जोड़ा
एक सोशल मीडिया पोस्ट में यूजर ने दावा किया कि कृति सेनन को लेकर लोगों ने संस्कृति के अपमान से लेकर गाली-गलौज और आपत्तिजनक टिप्पणियों तक का सहारा लिया जबकि सेलिना जेटली के मामले में वैसी प्रतिक्रिया देखने को नहीं मिली। पोस्ट में ये भी तर्क दिया गया कि शायद सेलिना जेटली को ट्रोल करने से उतनी सोशल मीडिया रीच नहीं मिलेगी।
इस तरह यूजर ने पूरे विवाद को संस्कृति और परंपरा की चिंता के बजाय ‘चुनिंदा ट्रोलिंग के बिजनेस मॉडल’ और कथित पाखंड से जोड़ दिया। हालांकि सोशल मीडिया पर सामने आने वाली ऐसी प्रतिक्रियाएं संबंधित यूजर्स की निजी राय हैं।
सेलिना जेटली के लुक पर यूजर्स ने किए ऐसे कमेंट
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के वीडियो पर कुछ यूजर्स ने उनके कपड़ों को लेकर नाराजगी जताई। एक यूजर ने कृति सेनन के विवाद का जिक्र करते हुए लिखा कि अब सेलिना जेटली भी रक्षाबंधन के मौके पर ऐसे कपड़ों में नजर आ रही हैं। यूजर ने उनके लुक में बिंदी, सिंदूर और चूड़ियां जैसी पारंपरिक चीजें न होने पर भी सवाल उठाए और इसे हिंदू त्योहार की परंपराओं से जोड़ दिया।
वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा कि जब इस तरह के विवाद पहले ही सामने आ चुके हैं तो बॉलीवुड सेलेब्स बार-बार ऐसी चीजें क्यों करते हैं। सोशल मीडिया यूजर के मुताबिक त्योहार मनाने के साथ उसकी परंपराओं और भावनाओं का सम्मान करना भी जरूरी है।
एक अन्य कमेंट में सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के पहनावे को लेकर आपत्ति जताते हुए बॉलीवुड पर निशाना साधा गया। हालांकि सोशल मीडिया पर लोगों की राय अलग-अलग रही और कई लोगों ने इसे एक्ट्रेस की व्यक्तिगत पसंद और कपड़ों से जोड़कर देखा।
भाई को याद कर भावुक हुईं सेलिना जेटली
जहां सोशल मीडिया पर सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के लुक को लेकर चर्चा चल रही थी, वहीं एक्ट्रेस ने रक्षाबंधन के मौके पर अपने दिवंगत भाई मेजर विक्रांत कुमार जेटली को याद करते हुए एक बेहद भावुक पोस्ट भी शेयर किया।
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने पोस्ट में बताया कि 30 सितंबर 2024 को भाई के बारे में खबर मिलने के बाद से उनकी जिंदगी बेहद मुश्किल दौर से गुजर रही है। उन्होंने अपने भाई के साथ बिताए बचपन के पल, हंसी-मजाक, छोटी-छोटी लड़ाइयों और माता-पिता के निधन के बाद एक-दूसरे को संभालने की यादों को शेयर किया।
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने लिखा कि साल 2024 के बाद से उन्होंने अपने भाई की आवाज नहीं सुनी, उन्हें देखा नहीं और उनसे मुलाकात भी नहीं हुई। उन्होंने ये भी कहा कि एक बहन के तौर पर उन्होंने अपनी तरफ से हर संभव कोशिश की है और वह हमेशा अपने भाई के साथ खड़ी रहेंगी।
‘राखी सिर्फ एक धागा नहीं, आत्मा का बंधन है’
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) ने अपने पोस्ट में बचपन की एक खास याद भी साझा की। उन्होंने बताया कि उनके भाई ने एक बार छोटी बहन होने के नाते उनके हाथ में एक रुपये का सिक्का रखा था। इसके अलावा उन्हें वह समय भी याद है, जब सैनिक के तौर पर अपनी पहली सैलरी से उनके भाई ने उनके लिए झुमके खरीदे थे।
एक्ट्रेस ने लिखा कि किसी अपने के अचानक दूर हो जाने के बाद उससे जुड़ी छोटी-छोटी चीजें भी पूरी दुनिया जैसी लगने लगती हैं। उन्होंने रक्षा बंधन को सिर्फ एक धागा नहीं, बल्कि भाई-बहन के बीच आत्मा का रिश्ता बताया। माता-पिता को याद करते हुए सेलिना जेटली ने उनसे दोनों भाई-बहनों को आशीर्वाद देने की अपील की। उन्होंने अपने भाई को भरोसा दिलाया कि वह मुश्किल समय में उनका साथ कभी नहीं छोड़ेंगी।
कौन हैं सेलिना जेटली?
सेलिना जेटली (Celina Jaitly) बॉलीवुड की जानी-मानी एक्ट्रेस और पूर्व मॉडल हैं। उन्होंने साल 2001 में फेमिना मिस इंडिया यूनिवर्स का खिताब अपने नाम किया था। इसके बाद उन्होंने फिल्मों की दुनिया में कदम रखा था।
सेलिना ने ‘जानशीन’, ‘नो एंट्री’, ‘अपना सपना मनी मनी’ और ‘गोलमाल रिटर्न्स’ जैसी फिल्मों में काम किया है। फिल्मों के अलावा वह सोशल मीडिया पर भी काफी एक्टिव रहती हैं और अक्सर अपनी निजी जिंदगी से जुड़ी बातें और सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय शेयर करती नजर आती हैं। फिलहाल रक्षाबंधन के मौके पर सामने आए सेलिना जेटली (Celina Jaitly) के लुक को लेकर सोशल मीडिया पर बहस जारी है। एक तरफ कुछ यूजर्स उनके पहनावे पर सवाल उठा रहे हैं, तो दूसरी ओर एक्ट्रेस का अपने भाई को याद करते हुए लिखा गया भावुक पोस्ट भी लोगों का ध्यान खींच रहा है।