1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Disturbing Video : यूपी के मुरादाबाद जिले में प्रिंसिपल की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

Disturbing Video : यूपी के मुरादाबाद जिले में प्रिंसिपल की बाइक सवार बदमाशों ने दिनदहाड़े गोली मारकर की हत्या

यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) में मंगलवार को दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या (Principal Murdered) कर दी गई है। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

By संतोष सिंह 
Updated Date

मुरादाबाद। यूपी (UP) के मुरादाबाद जिले (Moradabad District) में मंगलवार को दिनदहाड़े प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या (Principal Murdered) कर दी गई है। हत्या के बाद बाइक सवार बदमाश फरार हो गए हैं। हालांकि यह घटना सीसीटीवी (CCTV) में कैद हो गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।

पढ़ें :- राजा भैया की बेटी राघवी कुमारी ने शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का किया समर्थन, बताया सनातन धर्म को बदनाम करने की साजिश

जानकारी के अनुसार, मुरादाबाद के मझोला में स्कूल प्रिंसिपल की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के वक्त प्रिंसिपल शबाबुल पैदल ही स्कूल जा रहे थे। इसी दौरान पीछे से बाइक पर दो बदमाश आए और सिर में गोली मार दी। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना मंगलवार सुबह नौ बजे हुई है। आसपास के लोग उन्हें अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना मझोला थाने के लकड़ी क्षेत्र की है। वारदात के बाद बदमाश फरार हो गए।

पढ़ें :- सुधारों का असर घोषणाओं से नहीं, बल्कि ज़मीन पर उनके नतीजों से मापा जाना चाहिए : पीएम मोदी

जानकारी के अनुसार, प्रिंसिपल शबाबुल (Principal Shababul) भाजपा के महानगर मंत्री शम्मी भटनागर के स्कूल में पढ़ाते थे। मंगलवार को रोजाना की तरह ही प्रिंसिपल शबाबुल पैदल स्कूल के लिए जा रहे थे। स्कूल से महज 50 मीटर दूर बाइक पर आए दो बदमाशों ने प्रिंसिपल को गोली मार दी। सिर में गोली लगते ही शबाबुल मुंह के बल सड़क पर गिर गए। घटना को अंजाम देकर बदमाश फरार हो गए। आसपास के लोग आनन-फानन प्रिंसिपल को अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन यहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना का सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।

शुरुआती जानकारी में सामने आया है कि कुछ माह पहले स्कूल के एक छात्र ने आत्महत्या कर ली थी। जिसमें छात्र के परिवार ने प्रिसिंपल शबाबुल पर उत्पीड़न का आरोप लगाते हुए केस दर्ज कराया था। प्रिंसिपल को गोली मारने वालों की तस्वीरें कैमरे में कैद हो गई हैं। एसपी सिटी कुमार विजय सिंह (SP City Kumar Vijay Singh) ने बताया कि पुलिस औए एसओजी (SOG) हत्यारोपी की तलाश में जुटी है।

पढ़ें :- नए वित्तीय वर्ष से दिल्ली में शराब हो सकती है महंगी, 2026-27 की एक्साइज अवधि के लिए लाइसेंस शुल्क में 10 फीसदी की बढ़ोतरी

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...