1. हिन्दी समाचार
  2. गैलरी
  3. DKMS GALA 2023: डीकेएमएस गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देशी गर्ल स्टेफानो कर्टी के साथ पोज देती आई नजर

DKMS GALA 2023: डीकेएमएस गाला इवेंट में प्रियंका चोपड़ा ने बिखेरा हुस्न का जलवा, देशी गर्ल स्टेफानो कर्टी के साथ पोज देती आई नजर

बॉलीवुड देशी गर्ल कल शाम न्यूयॉर्क शहर में आयोजित DKMS गाला 2023 (DKMS GALA 2023) इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा। इस इवेंट में बल्ड कैंसर से लड़ने के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण नॉन-प्रोफिट संगठनों (Important Non-Profit Organizations) में से एक के द्वारा आयोजित किया जाता है.

By आराधना शर्मा 
Updated Date

DKMS GALA 2023: बॉलीवुड देशी गर्ल कल शाम न्यूयॉर्क शहर में आयोजित DKMS गाला 2023 (DKMS GALA 2023) इवेंट में अपने हुस्न का जलवा बिखेरा।इस इवेंट में बल्ड कैंसर से लड़ने के लिए दुनिया के सबसे महत्वपूर्ण नॉन-प्रोफिट संगठनों (Important Non-Profit Organizations) में से एक के द्वारा आयोजित किया जाता है.

पढ़ें :- Priyanka Chopra ने किया खुलासा, कहा- कास्टिंग एजेंट ने गर्लफ्रेंड को कास्ट करने के लिए किया था मुझे रिजेक्ट

आपको बता दें, इवेंट में प्रियंका ने थाई-हाई स्लिट हरे रंग का गाउन पहना था और उनके आउटफिट की तस्वीरें उनके सोशल मीडिया फैन पेज पर शेयर की गई हैं। प्रियंका की ऑफ-शोल्डर ड्रेस में दूसरी तरफ केप स्लीव थी। एक फोटो में प्रियंका स्टेफानो कर्टी के साथ पोज देती नजर आईं।


फैंस उनके लुक से काफी इंप्रेस हुए. पोस्ट के कमेंट सेक्शन में कई लोगों ने उन्हें ‘खूबसूरत’ और ‘सुंदर’ कहा. एक फैन ने यह भी पोस्ट किया, “वह बहुत खूबसूरत लग रही हैं, रेबेका की स्टाइलिंग उसके लिए बिल्कुल सही है,” जबकि दूसरे ने लिखा, ‘दुनिया की सबसे खूबसूरत महिला.’


कोको रोचा, लिली ची और बिली पोर्टर जैसी हस्तियां भी इस इवेंट का हिस्सा थीं. प्रियंका चोपड़ा अक्सर अपने सिंगर-पति निक जोनस के साथ जोनस ब्रदर्स के संगीत समारोहों में देखी जाती हैं.

पढ़ें :- मंकी मैन की प्रियंका चोपड़ा की तारीफ, शेयर किया स्पेशल पोस्ट

इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...