1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. लगातार हो रहे व्हाइट डिस्चार्ज की न करेें अनदेखी, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

लगातार हो रहे व्हाइट डिस्चार्ज की न करेें अनदेखी, हो सकते हैं गंभीर बीमारी के संकेत

कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या होती है। महिलाओं में होने वाले वेजाइनल डिस्चार्ज को व्हाइट डिस्चार्ज कहते है। व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। यह महिलाओं में होने वाली बेहद आम समस्या है, जिसमें डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई महिलाओं को व्हाइट डिस्चार्ज या सफेद पानी की समस्या होती है। महिलाओं में होने वाले वेजाइनल डिस्चार्ज को व्हाइट डिस्चार्ज कहते है। व्हाइट डिस्चार्ज को ल्यूकोरिया भी कहा जाता है। यह महिलाओं में होने वाली बेहद आम समस्या है, जिसमें डिस्चार्ज का रंग सफेद, पीला, ग्रे या ब्राउन हो सकता है। व्हाइट डिस्चार्ज होने से वजाइना से बद्बू आना, वीकनेस लगना, चक्कर आना या जी मिचलाने जैसी दिक्कतें होती है। रिप्रोडक्टिव ऑर्गन में बैक्टीरिया की संख्या बढ़ने या खाने में न्यूट्रिएंट्स की कमी होने पर यह समस्या बढ़ती है।

पढ़ें :- BJP का करप्ट और 'जहरीला' मॉडल मासूमों की जान का बना दुश्मन, अब मैनपुरी, फर्रुखाबाद में नकली दवाई से 120 से ज्यादा बच्चे हुए बीमार : कांग्रेस

से निकलने वाले सफेद रंग के चिपचिपे पदार्थ को वाइट डिस्चार्ज कहा जाता है। यह हर महिला को अलग अलग रंग का हो सकता है। महिलाओं में एक सामान्य प्रक्रिया है, जो पीरियड्स से पहले औऱ ओवुलेशन के समय अधिक होती है। हालंकि कई बार यह वजाइनल और फंगल इंफेक्शन का संकेत हो सकता है।

शुरु होने से पहले सफेद रंग का गाढ़ा डिस्चार्ज होना एक सामान्य बात है। जो शरीर में प्रोजेस्टेरोन हार्मोन का स्तर बढ़ने से होता है। जो कि सामान्य बात है। लेकिन कई बार वेजाइना में बैक्टीरियल इंफेक्शन और फंगल इंफेक्शन होने के कारण भी महिला को वाइट डिस्चार्ज का समस्या हो सकती है।

ऐसे में अगर किसी महिला को वाइट डिस्चार्ज से बहुत बद्बू आए, गाढ़ा पीले रंग का डिस्चार्ज हो या फिर पूरे महीने डिस्चार्ज होता रहे जिससे पैंटी गीली हो जाए और उसका संबंध पीरियड्स से भी न हो तो या किसी समस्या का संकेत हो सकता है। ऐसे में जरा भी अनदेखी न करते हुए डॉक्टर से संपर्क करें।

वाइट डिस्चार्ज के लक्षण

पढ़ें :- Mahashivratri Special Healthy Dishes :  महाशिवरात्रि के व्रत में खाएं ये स्पेशल हेल्दी डिशेज, एनर्जी भरपूर रहेगी

डिस्चार्ज के साथ वेजाइना में खुजली जलन
पेशाब के दौरान जलन
फिजिकल रिलेशन बनाने के बाद वेजाइना में जलन
चिढ़चिढ़ापन लगना और वीकनेस लगना के लक्षण नजर आ सकते है।
कई बार अधिक डिस्चार्ज गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का संकेत हो सकता है. लगातार अधिक डिस्चार्ज होने से महिला के लिए यीस्ट इंफेक्शन, गोनोरिया, गर्भाशय मुख में समस्याएं और कुछ मामलों में सर्वाइकल कैंसर होने का खतरा बढ़ सकता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...