1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. Oral health: दांतो में सड़न से बचने के लिए जरुर करें ये काम, हमेशा अच्छी रहेगी ओरल हेल्थ

Oral health: दांतो में सड़न से बचने के लिए जरुर करें ये काम, हमेशा अच्छी रहेगी ओरल हेल्थ

दांतो की सड़न की वजह से मुंह से आने वाली बदबू से शर्मिंदा होना पड़ता है। दांत सड़ रहे होते हैं तो लोगो को दर्द और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खाने पीने से लेकर बोलने में कई दिक्कतें होती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

दांतो की सड़न की वजह से मुंह से आने वाली बदबू से शर्मिंदा होना पड़ता है। दांत सड़ रहे होते हैं तो लोगो को दर्द और कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। खाने पीने से लेकर बोलने में कई दिक्कतें होती है।

पढ़ें :- दिल्ली-एनसीआर वायु प्रदूषण पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, कहा- इसकी मुख्य वजह गाड़ियां,यहां के लोग हर दिन पी रहे हैं 30 सिगरेट

इन दिक्कतों से बचने के लिए कैल्शियम रिच फूड का अधिक से अधिक सेवन करना चाहिए। जैसे दूध,दही,पनीर और सोयामिल्क जैसी को डेली डाइट में शामिल करना चाहिए। फास्फोरस, जो अंडे, मछली, मांस, डेयरी, नट्स और बीन्स में पाया जाता है।

विटामिन सी, जिसमें खट्टे फल, टमाटर, मिर्च, ब्रोकोली, आलू और पालक शामिल हैं। इसके अलावा कुछ छोटी छोटी बातों को आदत में शामिल करने से ओरल हेल्थ बेहतर रखी जा सकती है। जैसे कुछ भी खाने के बाद पानी से कुल्ला जरुर करें। क्योकिं खाने पीने की चीजें मुंह के कोनो में चिपकी रह जाती है। खासतौर के अगर कुछ मीठा खाया है तो ब्रश जरुर करें।

मीठी चीजें दांतों को काफी नुकसान और सड़न पैदा कर सकता है। आमतौर पर हर डेंटिस्ट दिन में दो बार ब्रश या दातुन करने की सलाह देते हैं। ऐसा करने से सड़न पैदा नहीं होती और पूरे मुंह की सफाई हो जाती है। सुबह उठने के बाद और रात को सोने से पहले डेंटिन क्लीनिंग जरूर करें। सफाई और नियमित जांच के लिए हर 6 महीने में अपने डेंटिस्ट के पास जाएं।

पढ़ें :- नदी की सफाई करने वाले बिट्टू तबाही को हुआ गंभीर स्किन इंफेक्शन, जहरीले पानी में काम करने के खतरे उजागर
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...