1. हिन्दी समाचार
  2. एस्ट्रोलोजी
  3. पुराने बर्तनों का दान करें, घर में आएगी समृद्धि

पुराने बर्तनों का दान करें, घर में आएगी समृद्धि

जी हां ! यदि आप घर के पुराने बर्तनों का भी किसी को दान करते है तो आपके घर से न केवल नकारात्मक उर्जा खत्म होगी वहीं आपके घर में समृद्धि भी आएगी। दरअसल लोग यह सोचते है कि पुराने बर्तनों का दान करना चाहिए या फिर नहीं।

By Shital Kumar 
Updated Date

ज्योतिषियों का यह कहना है कि पुराने बर्तनों का दान करना शुभ होता है इसलिए ऐसे बर्तनों का दान करने का अवसर चुकना नहीं चाहिए। हालांकि शर्त यह भी है कि पुराने बर्तन टूटे फूटे नहीं होना चाहिए।

पढ़ें :- Agastya Star Kartika : अगस्त्य तारे का कार्तिक मास से आध्यात्मिक संबंध, अज्ञान और विकारों के अंधकार को करता है नष्ट

ज्योतिष शास्त्र के मुताबिक शुभ दिनों में पुराने बर्तनों का दान करना चाहिए। जिससे कि आपको अधिक लाभ प्राप्त हो सके। विशेष रूप से मंगलवार, गुरुवार और शनिवार को इन बर्तनों का दान करना उत्तम माना जाता है। शनिवार के दिन पुराने बर्तनों का दान करने से शनिदोष दूर होता है और घर में सुख-समृद्धि आती है। मंगल दोष का निवारण के लिए मंगलवार को बर्तन का दान करना चाहिए। वहीं गुरुवार को पुराने बर्तन दान करने से जीवन में खुशहाली आती है और गुरु ग्रह की कृपा प्राप्त होती है। इन तीन दिनों में बर्तनों का दान करने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और जातक के जीवन में शांति बनी रहती है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...