1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Donna Urquhart World Records :  डोना उर्कहार्ट ने  28 दिनों तक बर्फ पर दौड़ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

Donna Urquhart World Records :  डोना उर्कहार्ट ने  28 दिनों तक बर्फ पर दौड़ कर बनाया विश्व रिकॉर्ड

ऑस्ट्रेलिया की डोना उर्कहार्ट ने बर्फ पर 28 दिनों तक दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। जहां बर्फ पर घंटे दो घंटे भी विताना मुश्किल होता है वहीं डोना ने रिकॉर्ड बना कर सबको चौका दिया।

By अनूप कुमार 
Updated Date

Donna Urquhart World Records : ऑस्ट्रेलिया की डोना उर्कहार्ट ने बर्फ पर 28 दिनों तक दौड़कर विश्व रिकॉर्ड बना दिया है। जहां बर्फ पर घंटे दो घंटे भी बिताना मुश्किल होता है वहीं डोना ने रिकॉर्ड बना कर सबको चौका दिया। डोना की पूरी दुनिया में तारीफ हो रही है। मेलबर्न की डोना उर्कहार्ट नामक एथलीट ने कुल 1,402.21 किलोमीटर (871.29 मील) बर्फ पर अब तक की सबसे लंबी पैदल ध्रुवीय अल्ट्रा मैराथन पूरी करके गिनीज बुक में अपना नाम दर्ज करा लिया है। उन्होंने 15 दिसंबर, 2023 और 14 जनवरी, 2024 के बीच डोना ने यह शानदार उपलब्धि हासिल की।

पढ़ें :- US- ईरान युद्ध के बीच बीजिंग में रूस और चीन के विदेश मंत्री के बीच हुई अहम बैठक, मध्य पूर्व की स्थिति पर रहेंगे सक्रिय

इसके बाद डोना ने दुनिया के सबसे ठंडे रेगिस्तान पर दौड़ने के लिए अपनी ‘रन अंटार्कटिका’ टीम की मदद से प्रशिक्षण शुरू कर दिया। इसके लिए वह 3-4 घंटों के लिए -10 डिग्री में ट्रेडमिल पर दौड़ती थीं।

कई महीनों के प्रशिक्षण के दौरान डोना को सूजन जैसी समस्याओं का करना पड़ा, लेकिन धीरे-धीरे उनके शरीर ने अंटार्कटिका की कठिनाइयों को अपनाना शुरू कर दिया। डोना का कहना है कि जब वह अंटार्कटिका में दौड़ रही थीं तो उन्हें अपने आस-पास की हर चीज से बहुत प्रेरणा महसूस हुई। इसके बाद डोना ने कुल 28 दिनों तक बर्फ से घिरी जगह पर दौड़कर आधिकारिक तौर पर ऐसी उपलब्धि हासिल करने वाली पहली महिला बन गई।

 

पढ़ें :- अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने किया बड़ा दावा, कहा- अगले दो दिनों मे दुनिया देखेगी कुछ बड़ा
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...