HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. Dr. G. S. Dharmesh jeevan parichay : डॉ. जीएस धर्मेश ने सभासद से मंत्री बनने का ऐसे तय किया सफर

Dr. G. S. Dharmesh jeevan parichay : डॉ. जीएस धर्मेश ने सभासद से मंत्री बनने का ऐसे तय किया सफर

Dr. G. S. Dharmesh jeevan parichay : यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में निर्वाचन क्षेत्र - 87, आगरा कैन्टोनमेंट विधानसभा सीट (Agra Cantonment Assembly seat) से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश (डॉ. जीएस धर्मेश) जीते थे। 17 वीं विधानसभा चुनाव में आगरा कैंट (Agra Cantt Assembly) से बीजेपी के डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश ने बीएसपी (BSP) का विजयरथ रोकते हुए गुटियारी लाल दुवेश को बड़े अंतर से हराया था।

By संतोष सिंह 
Updated Date

Dr. G. S. Dharmesh jeevan parichay : यूपी (UP) के आगरा जिले (Agra District) में निर्वाचन क्षेत्र – 87, आगरा कैन्टोनमेंट विधानसभा सीट (Agra Cantonment Assembly seat) से बीजेपी के प्रत्याशी डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश (डॉ. जीएस धर्मेश) जीते थे। 17 वीं विधानसभा चुनाव में आगरा कैंट (Agra Cantt Assembly) से बीजेपी के डॉ. गिरिराज सिंह धर्मेश ने बीएसपी (BSP) का विजयरथ रोकते हुए गुटियारी लाल दुवेश को बड़े अंतर से हराया था। चुनाव में बीजेपी प्रत्याशी गिरिराज सिंह (BJP candidate Giriraj Singh) को 1,13,178 वोट मिले थे। दूसरे नंबर पर रहे बीएसपी (BSP) के गुटयारी लाल को 66,853 वोट मिले थे।

पढ़ें :- गाजियाबाद में निर्माणाधीन फैक्टरी का लेंटर गिरा, मलवे में दबे मजदूरों को निकाला जा रहा बाहर

ये है पूरा सफरनामा

नाम- डॉ. जीएस धर्मेश
निर्वाचन क्षेत्र – 87, आगरा कैन्टोनमेंट विधानसभा सीट
जिला – आगरा
दल – भारतीय जनता पार्टी
पिता का नाम- स्व. सुम्मेरा राम
जन्‍म तिथि- 15 जुलाई, 1953
जन्‍म स्थान- आगरा
धर्म- हिन्दू
जाति- अनुसूचित जाति (जाटव)
शिक्षा- स्नातक (एमबीबीएस)
विवाह तिथि- 31 मार्च, 1975
पत्‍नी का नाम- सरला धर्मेश
सन्तान- तीन पुत्र , एक पुत्री
व्‍यवसाय- चिकित्सा
मुख्यावास- 85, डिफेन्स एस्टेट-1, बुन्दु कटरा, जनपद-आगरा

शिक्षा और जीवन शैली

अगस्त 2019 में हुए योगी आदित्यनाथ के मंत्रिमंडल का विस्तार में आगरा से छावनी सुरक्षित सीट से डॉ. जीएस. धर्मेश को मंत्री बनाया गया है। डॉ. जीएस धर्मेश पेशे से चिकित्सक हैं। डॉ. धर्मेश ने आगरा छावनी विधानसभा सीट पर पहली बार चुनाव 2012 में लड़ा और चुनाव हार गए, लेकिन 2017 में दूसरी बार में शानदार जीत दर्ज हासिल की। डॉ. जीएस धर्मेश ने आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से एमबीबीएस की पढ़ाई की है। वह आगरा-ग्वालियर राष्ट्रीय राजमार्ग पर अपना क्लीनिक भी संचालित करते हैं। भाजपा विधायक डॉ.धर्मेश के परिवार में तीन बेटे और एक बेटी हैं। उनका एक बेटा चिकित्सक है। विधायक डॉक्टर जीएस धर्मेश ने वर्ष 1994 में भाजपा की सदस्यता ग्रहण की थी। इससे पहले वह कांग्रेस पार्टी में थे। साल 1989 के नगर निगम के सभासद चुनाव में वह जीते थे।

पढ़ें :- AIIMS गोरखपुर में 500 बेड के 'पावरग्रिड विश्राम सदन' का सीएम योगी ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

राजनीतिक योगदान
मार्च, 2017 सत्रहवीं विधान सभा के सदस्य प्रथम बार निर्वाचित

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...