1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. AIIMS गोरखपुर में 500 बेड के ‘पावरग्रिड विश्राम सदन’ का सीएम योगी ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

AIIMS गोरखपुर में 500 बेड के ‘पावरग्रिड विश्राम सदन’ का सीएम योगी ने किया भूमि पूजन एवं शिलान्यास

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार गोरखपुर में AIIMS की स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के क्रम में आज 500 बेड के 'पावरग्रिड विश्राम सदन' का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने AIIMS गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनाने का आह्वान किया, जिससे टेली कंसल्टेशन के माध्यम से अन्य मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

By शिव मौर्या 
Updated Date

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार गोरखपुर में AIIMS की स्वास्थ्य सुविधाओं को विस्तार देने के क्रम में आज 500 बेड के ‘पावरग्रिड विश्राम सदन’ का भूमि पूजन एवं शिलान्यास किया। मुख्यमंत्री ने AIIMS गोरखपुर को पूर्वी उत्तर प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं का हब बनाने का आह्वान किया, जिससे टेली कंसल्टेशन के माध्यम से अन्य मेडिकल कॉलेज में आने वाले मरीजों को परामर्श की सुविधा उपलब्ध कराई जा सके।

पढ़ें :- SIR असल में बड़े पैमाने पर है मतदाताओं का Shah Instigated Removal, दो चरणों में हटा दिए 7.8 करोड़ मतदाताओं के नाम: जयराम रमेश

साथ ही कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के कर-कमलों से वर्ष 2016 में AIIMS के रूप में जो बीज गोरखपुर में रोपा गया था, आज वह वटवृक्ष बनकर हजारों मरीजों को आरोग्यता के साथ ही उन्हें नया जीवन देने का केंद्र बन चुका है।

पढ़ें :- पेपर लीक-बेरोजगारी-महंगी शिक्षा के खिलाफ जस्टिस मोर्चा की ‘जेन जी कनेक्ट यात्रा’ पहुंची प्रयागराज, युवाओं से 2 अक्टूबर को 'लखनऊ चलो' का आह्वान

इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि एक डॉक्टर की सबसे बड़ी पहचान उसकी संवेदना होती है। यदि किसी डॉक्टर के मन में संवेदना नहीं है तो वह डॉक्टर कहलाने का अधिकारी है या नहीं, इस पर विचार होना चाहिए। उसकी पहचान ही संवेदना से है। चिकित्सक की संवेदना गंभीर से गंभीर मरीज की आधी बीमारी को दूर कर सकती है।

पढ़ें :- मॉस्को में चुनाव के आखिरी दिन ड्रोन का बड़ा हमला: रूस ने 1600 ड्रोन मार गिराए, हमले में 2 लोगों की मौत

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...