1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की पीएम की तारीफ, बोले- जॉर्जिया मेलोनी दुनिया की असली लीडर…

डोनाल्ड ट्रंप ने इटली की पीएम की तारीफ, बोले- जॉर्जिया मेलोनी दुनिया की असली लीडर…

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वाइट हाउस (White House) में जब विदेशी मेहमान आते हैं, तो वह अपनी बातों और बॉडी लैंग्वेज से दबदबा बनाए रखते हैं। लेकिन गुरुवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Georgia Meloni) से मुलाकात में ट्रंप का रवैया बिल्कुल शांत और दोस्ताना था।

By santosh singh 
Updated Date

वाशिंगटन: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (US President Donald Trump) अपने आक्रामक अंदाज के लिए मशहूर हैं। वाइट हाउस (White House) में जब विदेशी मेहमान आते हैं, तो वह अपनी बातों और बॉडी लैंग्वेज से दबदबा बनाए रखते हैं। लेकिन गुरुवार को इटली की प्रधानमंत्री जॉर्जिया मेलोनी (Prime Minister Georgia Meloni) से मुलाकात में ट्रंप का रवैया बिल्कुल शांत और दोस्ताना था। उन्होंने मेलोनी को ‘दुनिया की असली लीडर में से एक हैं’ और ‘बेहद खास इंसान’ बताते हुए तारीफों के पुल बांधे। दोनों ने मिलकर वादा किया कि वे ‘पश्चिम’ को फिर से महान बनाएंगे, लेकिन इस मुलाकात में सिर्फ बातें ही नहीं, बॉडी लैंग्वेज ने भी बहुत कुछ कहा।

पढ़ें :- IPL 2027 से पहले मुंबई इंडियंस को लगा बड़ा झटका, तीन खिताब जिताने वाले हेड कोच महेला जयवर्धने ने छोड़ा टीम का साथ

वाइट हाउस (White House) में ट्रंप ने मेलोनी का स्वागत बड़े गर्मजोशी से किया। ओवल ऑफिस में हुई मीटिंग में मेलोनी कुर्सी पर टेक लगाकर बैठी थीं। उनका बायां पैर दाएं पैर पर रखा था, जो उनके कॉन्फिडेंस को दिखा रहा था। दूसरी तरफ, ट्रंप अपनी कुर्सी पर हल्का झुककर बात कर रहे थे, मानो मेलोनी की हर बात को गौर से सुन रहे हों। मीटिंग के बाद दोनों की एक तस्वीर सामने आई, जिसमें मेलोनी ट्रंप के बगल में खड़ी थीं और ट्रंप अपने दाहिने हाथ का अंगूठा (थम्स अप) दिखा रहे थे।यह इशारा साफ था दोनों के बीच बातचीत शानदार रही। मीटिंग के दौरान एक ऐसा मौका आया जब मेलोनी ने एक रिपोर्टर का सवाल ट्रंप से पूछ लिया। मेलोनी ने ट्रंप से पूछा- क्या आपने कभी यूरोपीय लोगों को परजीवी कहा है? इस पर ट्रंप ने कहा कि बिल्कुल भी नहीं।

पढ़ें :- Air India ने 24 अक्टूबर तक जेद्दा ,  रियाद और दम्माम की फ्लाइट्स रद्द की

‘वेस्ट को फिर बनाएंगे महान’

मेलोनी ने ट्रम्प के साथ अपनी सोच की समानता दिखाई। उन्होंने कहा कि हमारा लक्ष्य है पश्चिम को फिर से महान बनाना, और मुझे यकीन है कि हम इसे साथ मिलकर कर सकते हैं। मेलोनी ने आप्रवासन और ‘वोक’ विचारधारा पर ट्रंप के साथ एकराय होने की बात कही। उन्होंने ट्रंप को जल्द ही रोम आने का न्योता भी दिया, जहां वह यूरोपीय लीडर्स से भी मिल सकते हैं। उन्होंने कहा,कि अटलांटिक के दोनों किनारों की समस्याओं को अब सुलझाने का वक्त है।’

पढ़ें :- 'वो रन मशीन था', 'आत्मविश्वास टूट सकता है',: यशस्वी जायसवाल को वनडे टीम में मौका नहीं मिलने पर भड़के अश्विन

टैरिफ के बाद ट्रंप से मुलाकात

पढ़ें :- यूट्यूबर ध्रुव राठी की गैरमौजूदगी में दिल्ली के साकेत कोर्ट में उनके खिलाफ जमानती वारंट जारी, अगली सुनवाई 31 अक्टूबर 2026 को

डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump)के टैरिफ लगाने के बाद जॉर्जिया मेलोनी (Georgia Meloni) यूरोप की पहली नेता हैं, जिन्होंने ट्रंप से मुलाकात की। यूरोपीय यूनियन (EU) के निर्यात पर 20% टैरिफ ट्रंप ने ठोंका है। ट्रंप ने इस टैरिफ को 90 दिनों के लिए टाल दिया है। शुक्रवार को मेलोनी ने अरबपति एलन मस्क (Elon Musk)  से भी मुलाकात की।

उन्होंने एक्स पर एक वीडियो पोस्ट कर लिखा, ‘अपने दोस्त एलन मस्क (Elon Musk) को वॉशिंगटन में देखकर खुशी हुई। मुलाकात के बाद मस्क की बॉडी लैंग्वेज भी ध्यान खींच रही थी। उन्होंने दाहिना हाथ अपनी बांह पर रखा और बायां हाथ ठुड्डी पर टिकाया, मानो गहरी सोच में हों। वहीं ट्रंप ने यूरोप पर निशाना साधते हुए कहा कि उसे इमीग्रेशन पर ‘होशियार’ होना चाहिए।

 

पढ़ें :- गरबा पंडाल में BJP नेता की दबंगई? लड़की की बांह पकड़, धक्के मारते हुए मासूम को बाहर निकाला
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...