1. हिन्दी समाचार
  2. जॉब्स
  3. NCRTC Vacancy 2025: एनसीआरटीसी में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

NCRTC Vacancy 2025: एनसीआरटीसी में कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, कैंडिडेट्स ऐसे करें अप्लाई

नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने नॉन एग्जीक्यूटिव के ढेरों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 24 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट www.ncrtc.co.in पर आवेदन चल रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि अब समाप्त होने वाली है।

By आराधना शर्मा 
Updated Date

NCRTC Recruitment 2025:  नेशनल कैपिटल रीजन ट्रांसपोर्ट कॉर्पोरेशन (NCRTC) ने नॉन एग्जीक्यूटिव के ढेरों पदों पर आवेदन आमंत्रित किए हैं। इस भर्ती के लिए 24 मार्च से ऑफिशियल वेबसाइट www.ncrtc.co.in पर आवेदन चल रहे हैं। जिसकी अंतिम तिथि अब समाप्त होने वाली है। ऐसे में अभ्यर्थी फटाफट 24 अप्रैल 2025 तक फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूरी कर लें। नोटिफिकेशन में इस भर्ती की परीक्षा के बारे में भी बताया गया है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

कौन-कौन सी वैकेंसी?

राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम लिमिटेड की यह वैकेंसी अलग-अलग पोस्ट कोड के तहत जारी की गई हैं। किस पद के लिए कितनी रिक्तियां निकली हैं? इसकी डिटेल्स अभ्यर्थी नीचे टेबल से देख सकते हैं।

योग्यता

जेई के पद पर फॉर्म भरने के लिए उम्मीदवारों के संबंधित विषय में तीन साल का डिप्लोमा होना चाहिए। प्रोग्रामिंग एसोसिएट के लिए 3 साल की डिप्लोमा कंप्यूटर साइंस/आईटी/बीसीए/बी.एससी (कंप्यूटर साइंस)/बी.एससी (आईटी), एचआर के लिए बीबीए/बीबीएम, असिस्टेंट के लिए होटल मैनेजमेंट, जूनियर मेटेंनर के लिए संबंधित ट्रेड में आईटीआई सर्टिफिकेट होना चाहिए। योग्यता संबंधित और अधिक डिटेल्स आप भर्ती के आधिकारिक विज्ञापन से भी चेक कर सकते हैं। चेक करें- NCRTC Recruitment 2025 Official Notification Download PDF

एज लिमिट

  • आयुसीमा- न्यूनतम 18 वर्ष और अधिकतम 25 वर्ष। आरक्षित वर्गों को नियमानुसार छूट मिलेगी।
  • सैलरी- 18250-75850 रुपये तक पद के मुताबिक वेतन मिलेगा।
  • चयन प्रक्रिया- कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट, मेडिकल फिटनेस टेस्ट, डॉक्यूमेंट वेरिफेकनशन

आवेदन शुल्क- सामान्य/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस अभ्यर्थियों को आवेदन के दौरान 1000 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी/एसटी/पीडब्ल्यूबीडी अभ्यर्थियों के लिए कोई शुल्क नहीं रखा गया है।

इस भर्ती की सीबीटी परीक्षा मई 2025 में ली जाएगी। जिसे उम्मीदवार हिंदी या इंग्लिश में दे सकते हैं। इस परीक्षा में 100 सवाले आएंगे, हर सवाल एक अंक का होगा। यानी कुल परीक्षा 100 अंको की होगी। अच्छी बात यह है कि इस परीक्षा में किसी तरह की निगेटिव मार्किंग नहीं होगी।

पढ़ें :- यूपी पुलिस को मिले 4,543 नए दरोगा, CM योगी ने बांटे नियुक्ति पत्र

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...