HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. द्रौपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ: सीएम योगी के रात्रिभोज में पहुंचे शिवपाल यादव और ओपी राजभर, अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका

द्रौपदी मुर्मू पहुंची लखनऊ: सीएम योगी के रात्रिभोज में पहुंचे शिवपाल यादव और ओपी राजभर, अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका

माजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं। इन सबके बीच प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने पहुंच गए हैं।

By शिव मौर्या 
Updated Date

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) को राष्ट्रपति चुनाव से पहले बड़ा झटका लगा है। अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा को समर्थन कर रहे हैं। इन सबके बीच प्रसपा के अध्यक्ष शिवपाल यादव एनडीए उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू के सम्मान में सीएम योगी आदित्यनाथ द्वारा आयोजित डिनर में शामिल होने पहुंच गए हैं। बताया जा रहा है कि इस डिनर में ओमप्रकाश राजभर (Omprakash Rajbhar), शिवपाल यादव (Shivpal Yadav) के अलावा रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया भी पहुंचे हैं।

पढ़ें :- Viral video: लखनऊ के बादशाहनगर मेट्रो स्टेशन पर मेट्रो के एक कोच में लगी आग, मचा हड़कंप

ऐसे में अखिलेश यादव को बड़ा झटका लगा है। बता दें कि, विपक्ष के राष्ट्रपति उम्मीदवार यशवंत सिन्हा जब वोट मांगने लखनऊ आए थे तो अखिलेश यादव ने आरएलडी नेता जयंत चौधरी को तो बुलाया लेकिन ओम प्रकाश राजभर को नहीं बुलाया था। इसके बाद से राजभर लगातार उन पर निशाना साध रहे थे।

उन्होंने कहा था कि अखिलेश को अब उनकी जरूरत नहीं है। राजभर ने ताजा-ताजा बयान दिया है कि वो अखिलेश की तरफ से तलाक देने का इंतजार करेंगे और अपनी तरफ से गठबंधन तोड़ने की पहल नहीं करेंगे। राजभर ने दिन में कहा था कि राष्ट्रपति चुनाव में वो क्या करेंगे, समय पर पता चल जाएगा।

इससे पहले लखनऊ के लोक भवन में भाजपा और सहयोगी दलों के सांसद-विधायकों के साथ बैठक में मंच पर राष्ट्रपति पद की एनडीए प्रत्याशी द्रोपदी मुर्मू के साथ सीएम योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री डॉक्टर महेंद्र नाथ पांडे, स्मृति ईरानी, गजेंद्र सिंह शेखावत, उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह नजर आए।

 

पढ़ें :- ये PoK हमारा है, हमारा रहेगा और हम इसे वापस लेकर रहेंगे...विपक्ष पर निशाना साधते हुए बोले अमित शाह

 

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...