1. हिन्दी समाचार
  2. ऑटो
  3. वाहन चालक ध्यान दें, सड़क पर वाहन चालते समय छोटी सी गलती पर पड़ेगा भारी, अब कटेगा लंबा चालान

वाहन चालक ध्यान दें, सड़क पर वाहन चालते समय छोटी सी गलती पर पड़ेगा भारी, अब कटेगा लंबा चालान

देश में 1 मार्च से नए और कड़े मोटर वाहन जुर्माने लागू कर दिए गए हैं। इन सख्त नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

By santosh singh 
Updated Date

नई दिल्ली। देश में 1 मार्च से नए और कड़े मोटर वाहन जुर्माने लागू कर दिए गए हैं। इन सख्त नियमों का उद्देश्य सड़क सुरक्षा को बढ़ावा देना और ट्रैफिक नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित करना है।

पढ़ें :- UP के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत! दशकों की सेवा के बाद नियमितीकरण का आदेश, बकाया वेतन और पेंशन लाभ भी मिलेंगे

नए नियमों के तहत ओवरस्पीडिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाना, सीट बेल्ट या हेलमेट न पहनना, और ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल करने जैसी उल्लंघन पर भारी जुर्माना लगाया जाएगा। प्रशासन को उम्मीद है कि इन कड़े नियमों से लापरवाह ड्राइविंग पर रोक लगेगी और सड़क दुर्घटनाओं में कमी आएगी। वाहन चालकों को सलाह दी जाती है कि वे नए ट्रैफिक नियमों की जानकारी रखें और उनसे बचने के लिए पूरी तरह से पालन करें।

अब अगर कोई ट्रैफिक नियम तोड़ता है, तो उसे भारी जुर्माने के साथ-साथ जेल भी हो सकती है। सरकार ने यह कदम सड़क दुर्घटनाओं को रोकने और लोगों को ट्रैफिक नियमों के प्रति जागरूक करने के लिए उठाया है। अगर कोई शराब पीकर गाड़ी चलाते हुए पकड़ा गया, तो उसे ₹10,000 का जुर्माना और 6 महीने की जेल हो सकती है। अगर वही गलती दोबारा दोहराई गई, तो ₹15,000 का जुर्माना और 2 साल की जेल होगी। अब बाइक पर बिना हेलमेट पकड़े जाने पर ₹1,000 का जुर्माना लगेगा, साथ ही 3 महीने के लिए लाइसेंस भी रद्द किया जा सकता है। कार में सीट बेल्ट न पहनने पर भी ₹1,000 का जुर्माना देना होगा।

ड्राइविंग के दौरान मोबाइल का इस्तेमाल पड़ेगा महंगा

पढ़ें :- Deepotsav 2026 : सरयू के कनक कछार’ पर उतरा त्रेता का उल्लास, मुख्यमंत्री योगी  के नेतृत्व में  10वीं बार रामनगरी में जले आस्था और आत्मीयता के दीप

अगर आप गाड़ी चलाते समय मोबाइल फोन का इस्तेमाल करते हैं, तो अब ₹5,000 तक का जुर्माना भरना होगा। पहले यह जुर्माना मात्र ₹500 था।

डॉक्यूमेंट्स पूरे न होने पर भी भारी जुर्माना

बिना लाइसेंस गाड़ी चलाने पर ₹5,000 का जुर्माना त्रबिना इंश्योरेंस के वाहन चलाने पर ₹2,000 का जुर्माना और 3 महीने की जेल

पॉल्यूशन सर्टिफिकेट न होने पर ₹10,000 और 6 महीने की जेल

खतरनाक ड्राइविंग और ट्रिपल राइडिंग पर भी सख्ती

पढ़ें :- पीएम मोदी ने देशवासियों को दी दिवाली की शुभकामना, कहा- प्रकाश का ये पर्व अंधकार के खिलाफ हमारे संकल्प का परिचय है

अगर कोई बाइक पर तीन सवारी लेकर चला, तो उसे ₹1,000 का जुर्माना देना होगा। वहीं, अगर कोई खतरनाक ड्राइविंग करता है या सड़क पर रेसिंग करता है, तो ₹5,000 तक का जुर्माना लगेगा। वहीं अगर कोई वाहन चालक एंबुलेंस या किसी अन्य इमरजेंसी वाहन को रास्ता नहीं देता है, तो उसे ₹10,000 तक का भारी जुर्माना भरना पड़ेगा।

सिग्नल जंप करने और ओवरलोडिंग पर भी एक्शन

सिग्नल जंप करने पर ₹5,000 का जुर्माना

ओवरलोडिंग वाहन पर ₹20,000 का भारी फाइन

नाबालिग के वाहन चलाने पर गंभीर सजा

अगर कोई नाबालिग गाड़ी चलाते हुए पकड़ा जाता है, तो उसके माता-पिता पर ₹25,000 का जुर्माना लगेगा, 3 साल की जेल होगी और वाहन का रजिस्ट्रेशन रद्द कर दिया जाएगा। साथ ही, नाबालिग 25 साल की उम्र तक ड्राइविंग लाइसेंस नहीं बनवा पाएगा।

पढ़ें :- रामपथ पर साकार हुई रामायण, ढोल-नगाड़ों की थाप पर झूमी अयोध्या

ये नए ट्रैफिक नियम यह साबित करते हैं कि सरकार अब सड़क सुरक्षा को लेकर बेहद गंभीर हो गई है। अगर आप बेवजह चालान से बचना चाहते हैं, तो ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग करें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...