1. हिन्दी समाचार
  2. उत्तर प्रदेश
  3. VIDEO- लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश से विधानसभा परिसर पानी-पानी , नगर निगम की छत लीक

VIDEO- लखनऊ में हुई मूसलाधार बारिश से विधानसभा परिसर पानी-पानी , नगर निगम की छत लीक

यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में बुधवार दौपहर को हुई मूसलाधार बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है।

By santosh singh 
Updated Date

लखनऊ। यूपी (UP) की राजधानी लखनऊ में बुधवार दौपहर को हुई मूसलाधार बारिश से शहरवासियों को उमस भरी गर्मी से तो राहत मिल गई, लेकिन इसकी वजह से जनजीवन भी प्रभावित हो गया है। शहर में जगह-जगह जलभराव की स्थिति बन गई है। यहां तक कि विधानसभा परिसर (Assembly Premises) में भी बारिश का पानी भर गया है। इतना ही नहीं बारिश की वजह से लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) के कार्यालय की छत भी लीक हो गई है।

पढ़ें :- आकाश आनंद अयोध्या-आगरा-बुलन्दशहर और कानपुर में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, मायावती ने सौंपी तीन राज्यों के चुनाव की जिम्मेदारी!

यूपी विधानसभा (UP Assembly) का बजट सत्र चल रहा है। इस बीच विधानसभा के परिसर में पानी भरने से विधायकों और कर्मचारियों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बारिश की वजह से उनका आना-जाना भी बाधित हुआ है। भारी बारिश के चलते लखनऊ नगर निगम (Lucknow Municipal Corporation) में भी पानी घुस गया है। यहां तक कि नगर निगम की छत भी लीक हो गई है, जिसकी वजह से निगम में जलभराव की स्थिति बन गई है।

पढ़ें :- Gwalior Horrific Accident : शीतला माता मंदिर की लाइन में खड़े श्रद्धालुओं को ट्रक ने कुचला, 13 मौतें और 39 घायल

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...