1. हिन्दी समाचार
  2. पर्दाफाश
  3. Bile Problem: शरीर में पित्त बढ़ने पर हो जाती है स्किन जरुरत से ज्यादा ड्राई, दिखते हैं ये लक्षण

Bile Problem: शरीर में पित्त बढ़ने पर हो जाती है स्किन जरुरत से ज्यादा ड्राई, दिखते हैं ये लक्षण

कई लोगो को पित्त की प्रॉब्लम होती है। पित्त की समस्याोने पर लोगो को एसिडिटी और एंग्जायटी जैसी दिक्कतें होने लगती है। शरीर में पित्त बढ़ने पर स्किन से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती है। शरीर में पित्त बढ़ने पर स्किन अधिक ड्राई हो सकती है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

कई लोगो को पित्त की प्रॉब्लम होती है। पित्त की समस्याोने पर लोगो को एसिडिटी और एंग्जायटी जैसी दिक्कतें होने लगती है। शरीर में पित्त बढ़ने पर स्किन से संबंधित कई दिक्कतें होने लगती है। शरीर में पित्त बढ़ने पर स्किन अधिक ड्राई हो सकती है। साथ ही चेहरे व स्किन में सूजन या चेहरा लाल पड़ सकता है। अगर चेहरे पर बार बार सूजन दिखाई दे रही है तो इससे छुटकारा पाने के लिए पित्त दोष को कंट्रोल करने की कोशिश करनी चाहिए।

पढ़ें :- UPPSC Result 2025 : पीसीएस मुख्य परीक्षा 2025 का परिणाम घोषित, 2297 अभ्यर्थी साक्षात्कार के लिए सफल

वहीं अगर स्किन में खुजली की दिक्कत हो रही है या एक्जिमा की समस्या भी पित्त दोष से जुड़ी हुई हो सकती है। पित्त का लेवल बढ़ जाने के बाद त्वचा की एटोपिक लेयर या ऊपरी परत में सूजन बढ़ जाती है। इससे स्किन में खुजली महसूस होने लगती है।

शरीर में पित्त न बढ़े इसलिए हेल्दी चीजों का अधिक सेवन करें। अपनी दिनचर्या में एक्सरसाइज को शामिल करें।  एक्टिव रहें, कसरत करें और हेल्दी लाइफस्टाइल अपनाएं। रोजाना 8-10 गिलास पानी पीएं। गर्म प्रकृति वाले फूड्स से पित्त दोष बढ़ सकता है। इसीलिए, उनके सेवन से बचें।मूंगफली, मिर्च और खट्टी चीजों का सेवन कम मात्रा में करें। योग आसनों का अभ्यास करें।समय पर सोएं और सुबह जल्दी उठें।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...