1. हिन्दी समाचार
  2. क्षेत्रीय
  3. मरम्मत कार्य के चलते राजस्थान में मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले चंबल पाली पुल में भारी वाहनों पर रोक

मरम्मत कार्य के चलते राजस्थान में मध्य प्रदेश की ओर जाने वाले चंबल पाली पुल में भारी वाहनों पर रोक

बरसात के चलते राजस्थान-एमपी की सीमा पर बने चंबल-पाली पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद ​कर दिया गया है। अब वाहनों को 50 किमी लंबा रास्ता पार करना पड़ेगा।अब वाहनों को 50 किमी लंबा रास्ता पार करना पड़ेगा।

By Sudha 
Updated Date

जयपुर। बरसात के चलते राजस्थान-एमपी की सीमा पर बने चंबल-पाली पुल पर भारी वाहनों का प्रवेश बंद ​कर दिया गया है। अब वाहनों को 50 किमी लंबा रास्ता पार करना पड़ेगा। बताते चलें कि राजस्थान में लगातार बरसात के सवाईमाधोपुर-श्योपुर मार्ग पर चंबल नदी के पाली पुल के दोनों तरफ approach स्लेब टूट गया है।जिसकों लेकर श्योपुर जिला डीएम ने मरम्मत कार्य करा रहें हैं। इस कारण भारी वाहनों के आने—जाने में रोक लगाई है। सूत्रों के ​अनुसार राजस्थान रोड डवलपमेंट कॉर्पोरेशन की तरफ से चंबल के पाली पुल का निर्माण कराया गया और वर्ष 1995 में ये बनकर तैयार हुआ, जिसका शुभारंभ वर्ष 1996 में मप्र-राजस्थान के मुयमंत्रियों ने सामूहिक रूप किया था।

पढ़ें :- यूपी वाले अगर स्वागत अच्छा करते हैं तो उससे बेहतर करते हैं विदाई, रामलीला मैदान से अखिलेश यादव ने बीजेपी को ललकारा

राजस्थान के कोटा, सवाईमाधोपुर सहित कई जिलों में लगातार बरसात होने से बाढ़ आने के आसार हो गये थे। बरसात होने से चंबल-पाली पुल की approach स्लैब जो 30 साल बाद टूट गई। इसलिये पुल बनने तक श्योपुर जिला के डीएम अर्पित वर्मा ने इस रास्ते से भारी वाहनों के आने—जाने में रोक लगा दी है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...