1. हिन्दी समाचार
  2. जीवन मंत्रा
  3. How to get rid of insects: बारिश के मौसम में घर में नजर आने लगे हैं बरसाती कीड़े मकौड़े तो इस तरह पाएं छुटकारा

How to get rid of insects: बारिश के मौसम में घर में नजर आने लगे हैं बरसाती कीड़े मकौड़े तो इस तरह पाएं छुटकारा

गर्मियों में बारिश भले ही गर्मी से राहत दे देती है। लेकिन अपने साथ ही कई और मुसिबतों को अपने साथ लेकर आती है। उनमें से एक होते हैं बारिश वाले कीड़े मकौड़े। नमी और ठंडक पाकर कीड़े मकौड़े पनपने लगते है। जरा सी जगह पाकर घर में अंदर प्रवेश कर जाते है। बारिश के दिनों में घर के कोनो में चींटियां,कॉकरोज,चीटें और मक्खियां आदि कीड़े टहलते नजर आ ही जाते है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

पढ़ें :- VIDEO : प्रियंका चोपड़ा फिल्म 'वाराणसी' की शूटिंग के दौरान ब्लैक डायमंड फेस मास्क में नजर आईं, जानें इस मास्क की कीमत क्यों ट्रेंडिंग है?

इससे बचने के लिए तो सबसे पहले बारिश के दिनों में खास साफ सफाई का ध्यान रखें। बाथरुम और सिंक व बेसिन के आस पास कीटनाशक या फिनायल आदि का डेली इस्तेमाल करें। घर में कहीं भी पानी न जमने दें। बाथरूम, किचन, और बालकनी जैसी जगहों को सूखा और साफ रखें। पानी के जमाव से मच्छर अंडे दे सकते हैं, जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है।

कीटनाशक स्प्रे या पेस्ट कंट्रोल दवाओं का नियमित उपयोग करना कीड़ों को दूर रखने में सहायक होता है। बाजार में कई तरह के कीटनाशक उपलब्ध होते हैं जो कीड़ों को मारने और दूर रखने में इ होते हैं। इनका उपयोग करते समय यह ध्यान रखें कि इन्हें बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें।

कीड़े अक्सर दरवाजों और खिड़कियों के रास्ते घर में एंट्री लेते हैं। इसलिए खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगवाएं, ताकि कीड़े आसानी से अंदर न आ सकें। इसके अलावा, दरवाजों और खिड़कियों के किनारे में यदि कोई दरार या छेद हो तो उसे ठीक करवा लें। ये छोटे रास्ते भी कीड़ों के घर में आने का कारण बन सकते हैं।

पढ़ें :- ब्लड प्रेशर के लिए रामबाण हैं ये योग, अपनी दिनचर्या में शामिल कर स्वस्थ जीवन की ओर बढ़ाएं कदम
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...