HBE Ads
  1. हिन्दी समाचार
  2. दुनिया
  3. Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से मची भीषण तबाही, 296 लोगों के मारे जाने की खबर

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को में भूकंप से मची भीषण तबाही, 296 लोगों के मारे जाने की खबर

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को में शनिवार सुबह-सुबह आए तीव्रता 6.8 के भूकंप ने भीषण तबाही मचाई है। जिसमें कई इमारतों के ढहने से 296 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस प्रकृतिक आपदा के बाद सामने आयी तबाही की तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं। फिलहाल भूकंप के बाद बचाव कार्य जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है। 

By Abhimanyu 
Updated Date

Morocco Earthquake: अफ्रीकी देश मोरक्को (Morocco) में शनिवार सुबह-सुबह आए तीव्रता 6.8 के भूकंप (Earthquake) ने भीषण तबाही मचाई है। जिसमें कई इमारतों के ढहने से 296 लोगों के मारे जाने की खबर है। इस प्राकृतिक आपदा के बाद सामने आयी तबाही की तस्वीरें रोंगटे खड़े करने वाली हैं। फिलहाल भूकंप के बाद बचाव कार्य जारी है और मरने वालों की संख्या बढ़ने की आशंका जतायी जा रही है।

पढ़ें :- Taiwan Earthquake : ताइवान में पिछले 25 साल का सबसे तेज भूकंप, झुक गईं गगनचुंबी इमारतें; जापान के दो द्वीपों में सुनामी

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मोरक्को में आए इस विनाशकारी भूकंप का केंद्र मराकेश शहर से करीब 70 किलोमीटर दूर था। भूकंप के झटकों को  मराकेश से करीब 350 किलोमीटर दूर राजधानी रबात में भी महसूस किया गया। भारतीय समयानुसार मोरक्को में भूकंप के झटके सुबह के 3.41 बजे महसूस किए गए। संयुक्त राज्य भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (USGS) ने इसे 120 सालों में उत्तरी अफ्रीका में आया सबसे शक्तिशाली भूकंप माना है।

यूएसजीएस (USGS) के मुताबिक, साल 1900 के बाद से इस इलाके के 500 किमी क्षेत्र में कोई भी एम6 लेवल या इससे बड़ा भूकंप नहीं आया है। यहां एम-5 लेवल के 9 भूकंप ही दर्ज किए गए हैं। सोशल मीडिया पर भूकंप की जुड़े रोंगटे खड़े करने वाली फोटो और वीडियो शेयर किए जा रहे हैं। इमारतों के ढहने के ज्यादातर घटनाएं पुराने मराकेश शहर में सामने आयीं हैं। स्थानीय लोगों के साथ मिलकर प्रशासन मलबा हटाने में जुटा है।

भारत के पीएम नरेंद्र मोदी ने मोरक्को के भूकंप में मारे गए लोगों के परिवार के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने एक्स पर लिखा, ‘मोरक्को में भूकंप के कारण हुई जानमाल की हानि से अत्यंत दुख हुआ। इस दुखद घड़ी में मेरी संवेदनाएं मोरक्को के उन लोगों के साथ हैं, जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है। भारत इस कठिन समय में मोरक्को को हर संभव सहायता देने के लिए तैयार है।’

पढ़ें :- Earthquake : अफगानिस्तान और यूरोपीय देशों की धरती भूकंप के झटकों से कांपी, इतनी रही तीव्रता
इन टॉपिक्स पर और पढ़ें:
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...