1. हिन्दी समाचार
  2. सेहत
  3. मूली के साथ इन चीजों को खाने से होती हैं पेट और स्किन से जुड़ी दिक्कतें

मूली के साथ इन चीजों को खाने से होती हैं पेट और स्किन से जुड़ी दिक्कतें

वैसे तो गर्मियां हो या फिर सर्दी मूली को अधिकतर लोग इसका नियमित सेवन करते हैं। मूली में तमाम तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मूली में विटामिन ए,बी और सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

By प्रिन्सी साहू 
Updated Date

वैसे तो गर्मियां हो या फिर सर्दी मूली को अधिकतर लोग इसका नियमित सेवन करते हैं। मूली में तमाम तरह के पोषक तत्व पाये जाते है जो शरीर के लिए बेहद फायदेमंद होते हैं। मूली में विटामिन ए,बी और सी अधिक मात्रा में पाया जाता है।

पढ़ें :- बाज़ार में मिलने वाला सेब इतना चमकदार क्यों होता है, क्या ये मोम खतरनाक है?

इसके अलावा इसमें आयरन, फाइबर,कैल्शियम, प्रोटीन समेत कई पोषक तत्व पाये जाते हैं। जो शरीर की तमाम दिक्कतों से छुटकारा दिलाता है। साथ ही पाचन हो बेहतर करती है। पेट की तमाम समस्याओं से छुटकारा दिलाती है। पर अक्सर लोगो की छोटी सी गलती उनकी हेल्थ को फायदे की जगह नुकसान पहुंचा सकती है। दरअसल, कुछ ऐसी चीजें है जिनके साथ मूली का सेवन करने से बचना चाहिए।

उन चीजों में से एक है दूध। जी हां भूलकर भी मूली को खाने से पहले या बाद में दूध का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा करने से स्किन से संबंधित दिक्कतें हो सकती हैं। इसके अलावा मूली के साथ संतरे का सेवन नहीं करना चाहिए। मूली के साथ संतरा खाने से पेट से संबंधित दिक्कतें होने लगती हैं।

मूली के साथ करेले का सेवन करने से भी दूरी बना लेनी चाहिए। मूली के साथ करेला खाने से सांस से संबंधित परेशानियां हो सकती हैं। रात में ये समस्या अधिक बढ़ सकती है। मूली और पनीर को भी एक साथ खाने से बचना चाहिए। अगर मूली खाने के बाद पनीर खाने से बचना चाहिए। मूली के बाद पनीर खाने से स्किन से संबंधित बीमारियां हो सकती है।

मूली और चाय का सेवन एकसाथ करने से बचना चाहिए। चाय और मूली को साथ में खाने से कब्ज,एसिडिटी की दिक्कत हो सकती है।मूली की तासीर ठंडी होती है जबकि चाय की तासीर गर्म होती है। इसलिए इन दोनो का सेवन करने से पाचन से संबंधित दिक्कतें हो सकती है।

पढ़ें :- Olive Oil : एक ही तेल से पाएं तीन बड़े फायदे, दिल,त्वचा और बालों को बनाता है मजबूत व चमकदार

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक, यूट्यूब और ट्विटर पर फॉलो करे...