ED raids Punjab minister Sanjeev Arora's house : ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई इसी सप्ताह राज्यसभा में आप के उपनेता अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड के बाद की गयी है। जिसके बाद देश की सियासत गरमाने लगी है। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे बीजेपी की चुनावी तैयारी करार दिया है।
ED raids Punjab minister Sanjeev Arora’s house : ईडी ने पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और अन्य से जुड़े ठिकानों पर छापेमारी की है। यह कार्रवाई इसी सप्ताह राज्यसभा में आप के उपनेता अशोक मित्तल के ठिकानों पर रेड के बाद की गयी है। जिसके बाद देश की सियासत गरमाने लगी है। दिल्ली आप के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने इसे बीजेपी की चुनावी तैयारी करार दिया है।
आप नेता सौरभ भारद्वाज ने शुक्रवार को एक्स पोस्ट में लिखा, ‘ब्रेकिंग… ED ने अब पंजाब के मंत्री संजीव अरोड़ा के यहाँ छापा मारा है। यह एक साफ़ पैटर्न है। BJP किसी भी राज्य चुनाव की तैयारी इसी तरह शुरू करती है। पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों ने बताया कि ईडी ने शुक्रवार को एक जांच के सिलसिले में पंजाब के उद्योग मंत्री संजीव अरोड़ा और कुछ अन्य लोगों से जुड़े ठिकानों पर तलाशी ली।
Breaking
ED has now raided Punjab Minister Sanjiv Arora.
This is a clear pattern. This is how BJP starts its preperation for a state election.
पढ़ें :- Women Reservation Bill : पीएम मोदी, बोले- जो विरोध करेंगे उन्हें कीमत चुकानी पड़ेगी,आप महिलाओं की समझदारी पर करो भरोसा
— Saurabh Bharadwaj (@Saurabh_MLAgk) April 17, 2026
अधिकारियों ने बताया कि एजेंसी के अधिकारी लुधियाना और कुछ अन्य जगहों पर तलाशी ले रहे हैं। आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता अरोड़ा के ठिकानों पर ED ने 2024 में भी छापा मारा था।